facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में तांबे की कमी का खतरा, सेंटर फॉर सोशल ऐंड इकनॉमिक प्रोग्रेस की रिपोर्ट ने किया खुलासा

Advertisement

2050 तक दुनिया भर में तांबे की मांग बढ़कर 5 करोड़ टन तक हो जाने का अनुमान है। यदि तांबा उत्पादन, रीसाइक्लिंग क्षमता नहीं बढ़ाई, तो आयात पर निर्भरता बढ़ जाएगी

Last Updated- August 25, 2025 | 9:12 PM IST
Copper

देश में तांबे की भारी कमी का खतरा उत्पन्न हो गया है। सेंटर फॉर सोशल ऐंड इकनॉमिक प्रोग्रेस की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ऊर्जा परिवर्तन, बुनियादी ढांचा विस्तार और औद्योगिक वृद्धि के कारण तांबे की मांग जितनी बढ़ती जा रही है देश में तांबा उत्पादन उसके मुकाबले बहुत कम है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘2050 तक दुनिया भर में तांबे की मांग बढ़कर 5 करोड़ टन तक हो जाने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में यदि भारत के भीतर तांबे के उत्पादन और रीसाइक्लिंग की क्षमता तुरंत नहीं बढ़ाई जाती है तो आयात पर उसकी निर्भरता और भी बढ़ जाएगी।’

हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते भारत के कदमों, इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड, इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और उन्नत विनिर्माण के लिए तांबा बहुत अहम है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2030 तक परंपरागत क्षेत्रों में देसी मांग 32.4 लाख टन पहुंच जाएगी, जिसमें से 2.74 लाख टन तांबा तो हरित ऊर्जा के लिए ही चाहिए।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तांबे का अच्छा-खासा भंडार मौजूद होने के बाद भी भारत इसके निर्यात से ज्यादा आयात इसीलिए करता है क्योंकि तांबे की खोज में उसे कम सफलता मिली है, पुरानी तकनीक इस्तेमाल होती है और निजी क्षेत्र का इसमें बहुत कम दखल है। रिपोर्ट कहती है कि तूतीकोरिन स्मेल्टर बंद होने से तांबा उत्पादन 40 फीसदी घट गया और उसके आयात पर निर्भरता बढ़ गई।

दुनिया भर में तांबे की आपूर्ति पर चीन का दबदबा है और 44 फीसदी तांबा प्रसंस्करण वहीं होता है। उधर इंडोनेशिया तांबे के कंसंट्रेट का निर्यात बंद करने की योजना बना रहा है। दोनों बातों का जिक्र करते हुए रिपोर्ट आगाह करती है कि भू-राजनीतिक खतरे, निर्यात पर बंदिश, अयस्क के ग्रेड में आती गिरावट और प्रोसेसिंग की बढ़ती लागत से वैश्विक तांबा आपूर्ति श्रृंखला को खतरा उत्पन्न हो रहा है।

Also Read | Energy Sector को लेकर इंडिया-जापान साथ-साथ, ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप्स के जरिए करेंगे काम

रिपोर्ट में भारत की तांबा वैल्यू चेन सुरक्षित करने के लिए नीतिगत सुझाव दिए गए हैं। उसमें कहा गया है कि भारत को अधिक तांबा निकालने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि भारी मात्रा में तांबा दबा पड़ा है और निकाला नहीं गया है। खनन गतिविधियों में निवेश आकर्षित करने और निवेश पर अच्छा रिटर्न सुनिश्चित करने के लिए भी नीतिगत पहल होनी चाहिए।

IREDA- MNRE के बीच MoU, FY 2025-26 के लिए ₹8,200 करोड़ राजस्व लक्ष्य निर्धारित

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement