facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LPG बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार की सफाई, 25 और 45 दिन की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं

Advertisement

LPG Booking Timings: एलपीजी बुकिंग समय सीमा में कोई बदलाव नहीं, सरकार ने अफवाहों को बताया गलत

Last Updated- March 25, 2026 | 12:26 PM IST
LPG Cylinder
Representative Image

LPG Booking Timings: देश में एलपीजी गैस को लेकर इन दिनों लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया और कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि अब सिलेंडर बुकिंग के लिए नई समय सीमा तय कर दी गई है, जिससे अलग-अलग कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अलग-अलग समय तक इंतजार करना पड़ेगा। इस वजह से लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें अगली रिफिल के लिए कितने दिन बाद बुकिंग करनी होगी और क्या यह नया नियम उनके लिए परेशानी बढ़ाएगा।

इन खबरों के चलते कई लोगों में चिंता बढ़ गई है, खासकर उन परिवारों में जो पहले से सिलेंडर स्टॉक करके रखते हैं। 25, 35 और 45 दिन की अलग-अलग समय सीमा को लेकर भी लोगों में काफी उलझन है।

हालांकि, सरकार ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है। सरकार ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पुरानी व्यवस्था ही लागू है।

सरकार के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही की जा सकती है। यह नियम सभी प्रकार के कनेक्शन पर समान रूप से लागू होता है।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत के घबराकर सिलेंडर की बुकिंग न करें। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसी तरह की कमी की कोई स्थिति नहीं है।

Advertisement
First Published - March 25, 2026 | 12:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement