facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुंबक निर्माण में उपयोगी मशीनरी और उपकरणों के आयात के लिए सीमा शुल्क या उपकर से छूट की जरूरत नहीं

Advertisement

राजस्व विभाग ने भारी उद्योग मंत्रालय को बताया कि ऐसी छूट किसी भी योजना या नीति दस्तावेज का हिस्सा न हो और अगर जरूरी हो तो अलग से इस पर विचार किया जा सकता है

Last Updated- October 15, 2025 | 2:16 AM IST

वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने भारी उद्योग मंत्रालय से कहा है कि प्रस्तावित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत रेयर अर्थ स्थायी चुंबक (आरईपीएम) के निर्माण में उपयोग की जाने वाली मशीनरी और उपकरणों के आयात के लिए सीमा शुल्क या उपकर से छूट दिए जाने की जरूरत नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली पूंजीगत सब्सिडी ही उच्च लागत से आने वाली समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त होगी।  अधिकारियों के मुताबिक भारत में स्थापित किए जाने वाले संयंत्रों और मशीनरी पर खर्च काफी अधिक होने की उम्मीद है क्योंकि लगभग सभी उपकरणों को चीन के अलावा अन्य देशों, जैसे जर्मनी, जापान और दक्षिण कोरिया से मंगवाना होगा। पीएलआई योजना के तहत बोली हासिल करने वालों (निजी कारोबारियों) को पीएलआई योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन दिए जाने का प्रस्ताव है, जो 6,000 टन सालाना संयुक्त उत्पादन क्षमता वाले 5  संयंत्र स्थापित करेंगे।

भारी उद्योग मंत्रालय इस योजना के लिए नोडल मंत्रालय है, जो विभिन्न मंत्रालयों से चर्चा कर रहा है।  अधिकारियों ने उल्लेख किया कि मसौदा पीएलआई योजना में शुरुआत में बुनियादी सीमा शुल्क (बीसीडी) और पूंजीगत वस्तुओं पर उपकर (संयंत्र और मशीनरी) से छूट का प्रावधान था, जो आरईपीएम विनिर्माण संयंत्र के लिए जरूरत होती है।

बहरहाल राजस्व विभाग ने भारी उद्योग मंत्रालय को बताया कि ऐसी छूट किसी भी योजना या नीति दस्तावेज का हिस्सा नहीं होनी चाहिए और अगर जरूरी हो तो अलग अलग मामलों हिसाब से इस पर विचार किया जा सकता है। इसके बाद एमएचआई ने मसौदा योजना से शुल्क छूट का प्रावधान हटा दिया।

इस मसले पर वित्त मंत्रालय या भारी उद्योग मंत्रालय ने बिज़नेस स्टैंडर्ड की ओर से मांगी गई जानकारी पर कोई जवाब नहीं दिया।

अधिकारियों ने कहा कि योजना के तकनीकी पहलुओं को देख रहे परमाणु ऊर्जा विभाग ने अनुमान लगाया था कि भारत में प्रति वर्ष 1,200 टन आरईपीएम का उत्पादन करने वाले संयंत्र  स्थापित करने के लिए खर्च चीन की तुलना में 4 गुना ज्यादा हो सकता है।  परमाणु ऊर्जा विभाग  ने संकेत दिया है कि ऐसी सुविधा के लिए भारत में लगभग 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी। इसे देखते हुए सीमा शुल्क से छूट के बजाय पूंजीगत सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement