facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप-पुतिन की संभावित बैठक के बीच तेल की कीमतों में जून के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट का खतरा

Advertisement

ब्रेंट क्रूड वायदा 11 बजे तक (जीएमटी) 52 सेंट यानी 0.78 फीसदी बढ़कर 66.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Last Updated- August 08, 2025 | 10:14 PM IST
crude oil

तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई, लेकिन टैरिफ से प्रभावित आर्थिक परिदृश्य तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के बीच संभावित बैठक के कारण इसकी कीमतों में जून के अंत के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज होने की आशंका है।

ब्रेंट क्रूड वायदा 11 बजे तक (जीएमटी) 52 सेंट यानी 0.78 फीसदी बढ़कर 66.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 43 सेंट यानी 0.67 फीसदी 64.31 डॉलर पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड वायदा इस सप्ताह 3.9 फीसदी नीचे रहने की संभावना है जबकि डब्ल्यूटीआई पिछले शुक्रवार के बंद भाव से 4.5 फीसदी कम पर बंद होने की उम्मीद है।

एएनजेड बैंक के विश्लेषकों ने एक नोट में कहा कि कई कारोबारी साझेदारों पर अमेरिका के उच्च टैरिफ गुरुवार से लागू हो गए, जिससे आर्थिक गतिविधियों और कच्चे तेल की माँग को लेकर चिंता बढ़ गई है। ये नए टैरिफ ऐसे समय में लगाए गए हैं जब अमेरिकी श्रम बाजार पहले से ही अपेक्षा से कमजोर है और गुरुवार को क्रेमलिन ने घोषणा की थी कि अमेरिका और रूस के तेल ग्राहकों के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच पुतिन और ट्रंप आने वाले दिनों में मिलेंगे।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement