facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Global Oil Market: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कच्चे तेल में हल्की तेजी, WTI 89 डॉलर के करीब

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते तेल बाजार सतर्क बना हुआ है

Last Updated- June 10, 2026 | 9:03 AM IST
Crude Oil Prices

Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर तेल बाजार पर बना हुआ है। हालांकि हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी उछाल नहीं दिखी है, लेकिन बाजार अब भी हालात पर नजर बनाए हुए है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी WTI क्रूड फ्यूचर्स 88.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसमें 0.66 डॉलर यानी 0.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, ब्रेंट क्रूड भी 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। तेल की कीमतों में यह बढ़त अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बाद देखने को मिली है। हाल ही में अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर जवाबी हमले किए थे, जिसके बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

बाजार की सबसे बड़ी चिंता होरमुज जलडमरूमध्य को लेकर है। दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। ऐसे में अगर यहां किसी तरह की रुकावट आती है तो वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और कई देशों में महंगाई बढ़ सकती है।

हालांकि फिलहाल तेल की कीमतें 95 डॉलर प्रति बैरल के अहम स्तर से नीचे बनी हुई हैं, जिससे बाजार को कुछ राहत मिली है। लेकिन पश्चिम एशिया की स्थिति बिगड़ने पर कीमतों में और तेजी आ सकती है। इससे पहले अप्रैल में ब्रेंट क्रूड 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, जबकि मार्च में यह 119 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू गया था। बाद में युद्धविराम और बड़े देशों द्वारा तेल भंडार जारी करने से कीमतों में कुछ नरमी आई थी।

फिलहाल निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया के घटनाक्रम और तेल आपूर्ति पर बनी हुई है, क्योंकि आने वाले दिनों में यही तय करेगा कि कच्चे तेल की कीमतें किस दिशा में जाएंगी।

Advertisement
First Published - June 10, 2026 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement