facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oilmeal Export : सोया खली के दम पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा कुल खली निर्यात

Advertisement

वर्ष 2023-24 में कुल खली निर्यात 13 फीसदी बढ़कर 48.85 लाख टन रहा, जबकि उक्त वर्ष सोया खली का निर्यात दोगुना बढ़कर 20 लाख टन पार कर उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- April 17, 2024 | 3:24 PM IST
oilmeal export

देश से खली का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वर्ष 2023-24 के दौरान खली निर्यात में करीब 13 फीसदी इजाफा हुआ। सोया खली का निर्यात दोगुना बढ़कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। इस वजह से ही खली के कुल निर्यात में इजाफा हुआ है। सरसों खली के निर्यात में भी उक्त वर्ष वृद्धि देखी गई है। सबसे अधिक खली का निर्यात बांग्लादेश को हुआ है।

वर्ष 2023-24 में कितना हुआ खली का निर्यात?

वर्ष 203-24 के दौरान विदेशों में भारतीय खली की खूब मांग देखी गई। जिससे देश से खली का रिकॉर्ड निर्यात हुआ है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में देश से रिकॉर्ड 48.85 लाख टन खली का निर्यात हुआ। वर्ष 2022-23 में 43.36 लाख टन खली का निर्यात हुआ था। इस तरह पिछले वित्त वर्ष में खली के निर्यात में 13 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इससे पहले वर्ष 2013-14 में 11,500 करोड़ रुपये मूल्य का 43.81 लाख टन खली निर्यात हुआ था। मूल्य के लिहाज से वर्ष 2023-24 में खली निर्यात करीब 35 फीसदी बढ़कर 15,370 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि पिछले वित्त वर्ष के आखिरी महीने मार्च में खली का निर्यात 31 फीसदी घटकर 3.95 लाख टन रह गया।

वर्ष 2023-24 के दौरान सबसे अधिक 8.92 लाख टन खली का निर्यात बांग्लादेश को हुआ। इसके बाद 8.32 लाख टन दक्षिण कोरिया को और 6.33 लाख टन थाईलैंड को हुआ।

सोया खली का निर्यात 2023-24 में कितना हुआ?

पिछले वित्त वर्ष कुल खली का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के साथ ही सोया खली का निर्यात भी उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वर्ष 2023-24 के दौरान देश से 21.33 लाख टन सोया खली का निर्यात हुआ, जबकि इससे पहले वाले वर्ष 2022-23 में 10.22 लाख टन सोया खली का निर्यात हुआ था।

इस तरह वर्ष 2023-24 के दौरान सोया खली निर्यात बढ़कर दोगुना हो गया। वर्ष 2023-24 में सरसों खली के निर्यात में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई और उक्त वर्ष 22.97 लाख टन सरसों खली का निर्यात हुआ, जो वर्ष 2022-23 में निर्यात हुई 22.13 लाख टन सरसों खली से ज्यादा है।

डी-ऑयल्ड राइस ब्रान ( De-oiled Rice Bran ) के निर्यात पर जुलाई में रोक लगने से इसका निर्यात घटकर 1.52 लाख टन रह गया, जबकि वर्ष 2022-23 में यह 5.95 लाख टन था। वर्ष 2023-24 में मूंगफली खली का निर्यात 29,873 टन से घटकर 14,833 टन और अरंडी खली का निर्यात 3.91 लाख टन से घटकर 3.72 लाख टन रह गया।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement