facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Onion Export: किसानों के लिए खुशखबरी! सरकार ने प्याज निर्यात पर लगा न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाया

Advertisement

ससे पहले 4 मई 2024 को देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच सरकार ने शनिवार को प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटा लिया था। मगर...

Last Updated- September 13, 2024 | 7:24 PM IST
onion export

केंद्र सरकार ने प्याज पर लगने वाले न्यूमतम निर्यात मूल्य (MEP) को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। यह जानकारी विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने आज यानी 13 सितंबर को दी। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार का यह फैसला किसानों और निर्यातकों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

DGFT ने नोटिफिकेशन में कहा, ‘प्याज के निर्यात पर न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) की शर्त तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक हटा दी गई है।’

इससे पहले 4 मई 2024 को देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच सरकार ने शनिवार को प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटा लिया था। मगर न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) 550 डॉलर प्रति टन तय किया था।

उस समय विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अधिसूचना में कहा था, ‘प्याज की निर्यात नीति को संशोधित कर तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक 550 डॉलर प्रति टन के MEP के तहत प्रतिबंध से मुक्त किया गया है।’ हालांकि, सरकार ने प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने का आदेश जारी रखा था।

पिछले साल अगस्त महीने में भारत ने 31 दिसंबर, 2023 तक प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया था। उसके पहले 8 दिसंबर, 2023 को इस साल 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की तैयारियां चल रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र भारत का सबसे बड़ा प्याज का निर्यातक राज्य है। सरकार के इस कदम से किसानों को प्याज निर्यात करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement