facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Onion price: अब आंसू निकालने को तैयार प्याज, सप्ताह भर में 20% से ज्यादा चढ़े भाव

Advertisement

किसानों द्वारा मंडियों में प्याज कम लाने से इसके भाव में तेजी देखने को मिल रही है। थोक भाव बढ़ने से खुदरा बाजार में भी प्याज महंगा हुआ है।

Last Updated- June 07, 2024 | 6:48 PM IST
onion

Onion price Hike: इस साल अब तक महंगाई से राहत दिला रहे प्याज के दाम (Onion Price) अब उपभोक्ताओं के आंसू निकालने की तैयारी में हैं। बीते कुछ दिनों से मंडियों में प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

जानकारों के मुताबिक इसकी वजह मंडियों में प्याज की आवक कम होना है। बीते महीनों में कम दाम मिलने से परेशान किसान मंडियों में प्याज कम ला रहे हैं। शर्तों के साथ प्याज के निर्यात पर रोक हटने से भी कीमतों में अब सुधार को बल मिला है।

मंडियों में 500 रुपये चढ़े प्याज के थोक भाव

मुख्य उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की अहम मंडी पिंपलगांव में प्याज के थोक भाव एक जून को 400 से 2,400 रुपये थे, जो आज बढ़कर 800 से 2,900 रुपये क्विंटल हो गए। इस दौरान मंडी में प्याज की मॉडल (इसी भाव पर ज्यादातर बिक्री होती है) कीमत 2,000 रुपये से बढ़कर 2,450 रुपये क्विंटल हो गई है।

दिल्ली की आजादपुर मंडी में इस दौरान प्याज के थोक भाव 750 से 2,000 रुपये से बढ़कर 1,000 से 2,500 रुपये क्विंटल हो चुके हैं। मंडियों में प्याज के दाम बढ़ने से खुदरा बाजार में भी प्याज की कीमतों में इजाफा हुआ है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जून को देश भर में प्याज की औसत खुदरा कीमत 31.84 रुपये थी, जो आज बढ़कर 32.93 रुपये किलो हो गई। इस दौरान दिल्ली में प्याज के औसत खुदरा भाव 30 रुपये से बढ़कर 35 रुपये और महाराष्ट्र में 28.42 रुपये से बढ़कर 31.26 रुपये किलो हो चुके हैं।

आवक घटने से आई प्याज की कीमतों में तेजी

प्याज महंगा होने की सबसे बड़ी वजह इसकी आवक में कमी आना है। जिंसों के भाव और आवक के आंकड़े रखने वाली एजेंसी एगमार्कनेट के मुताबिक इस महीने के 7 दिनों के दौरान मंडियों में करीब 2.43 लाख टन प्याज की आवक हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि से करीब 40 फीसदी कम है। साथ यह इस अवधि से पहले वाले 7 दिनों (25 से 31 मई) में हुई करीब 2.67 लाख टन आवक से भी करीब 9 फीसदी कम है।

महाराष्ट्र के प्याज कारोबारी विजय बाफना ने बताया कि बीते महीनों में भाव कम मिलने के कारण किसान मंडियों में प्याज कम ला रहे हैं। जिससे मंडियों में इसके भाव 500 रुपये क्विंटल तक चढ़ गए हैं। अगर आगे भी आवक कम रही तो भाव 3,000 रुपये पार जा सकते हैं।

दिल्ली की आजादपुर मंडी के प्याज कारोबारी पीएम शर्मा कहते हैं कि मंडियों में अच्छा माल कम आ रहा है। जिससे अच्छी गुणवत्ता के प्याज के भाव अधिक बढ़े हैं।

क्या आगे भी बढ़ेंगे प्याज के दाम?

आगे कीमतों के बारे में शर्मा का कहना है कि प्याज के भाव में आने वाले दिनों में फिलहाल गिरावट तो नहीं दिख रही है। भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढवे ने कहा कि प्याज के निर्यात पर रोक हटने से सकारात्मक माहौल बनना भी प्याज के दाम बढ़ने का एक कारण हो सकता है। हालांकि शर्तें लागू होने से अभी बड़े स्तर पर निर्यात नहीं हो पा रहा है।

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement