facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Onion price: क्या और बढ़ेगी प्याज की कीमतें? भारत के सबसे बड़े थोक बाजार में बिक्री बंद, जानें वजह

Advertisement

Tax on onion export hikes: प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क 31 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा।

Last Updated- August 21, 2023 | 11:10 PM IST
onion Export

Tax on onion export hikes: प्याज निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाने के केंद्र के फैसले के विरोध में महाराष्ट्र के नासिक जिले में सभी कृषि उपज बाजार समितियों (APMC) में अनिश्चित काल के लिए प्याज की थोक बिक्री रोक दी गई है। सूत्रों ने बताया कि फैसले के मद्देनजर सोमवार को जिले के अधिकतर APMC में प्याज की थोक बिक्री बंद रही। इसमें भारत का सबसे बड़ा थोक प्याज बाजार लासलगांव भी शामिल है।

नासिक में प्याज की थोक बिक्री अनिश्चितकाल के लिए बंद

व्यापारियों का दावा है कि 31 दिसंबर 2023 तक प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाने के केंद्र सरकार के फैसले से प्याज उत्पादकों और इसके निर्यात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ की रविवार को हुई बैठक में यहां प्याज की थोक बिक्री अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय किया गया।

Also read: जूट पैकेजिंग से छूट चाहती हैं चीनी मिलें, सरकार से की अपील

किसानों के विभिन्न संगठनों के अनुरोध पर लिया गया निर्णय

नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष खंडू देवरे ने सोमवार को कहा, ‘यदि प्याज APMC में आया तो संभव है कि उन प्याज की बिक्री की जाए क्योंकि इस निर्णय को किसानों तक पहुंचने में समय लगेगा। उसके बाद यह प्रक्रिया अनिश्चित काल तक बंद रहेगी। बैठक में किसानों के विभिन्न संगठनों के अनुरोध पर यह फैसला किया गया।’

प्याज निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क 31 दिसंबर 2023 तर जारी रहेगा

सूत्रों के अनुसार, कई स्थानों से APMC में प्याज लाए गए और उनकी बिक्री भी शुरू हो गई। सरकार ने कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए शनिवार को प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है। यह निर्यात शुल्क 31 दिसंबर 2023 तक प्याज पर जारी रहेगा।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 3:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement