facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Onion Price: मंडियों में बढ़ने लगे प्याज के भाव, खुदरा भाव में भी आ सकती है तेजी

Advertisement

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक महीने में प्याज के खुदरा भाव बढ़कर दोगुने होने की संभावना जताई है।

Last Updated- August 08, 2023 | 5:07 PM IST
onion Export

प्याज भी उपभोक्ताओं के आंसू निकालने को तैयार है। मंडियों में इसके भाव बढ़ने लगे हैं। हालांकि अभी खुदरा कीमतों में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन आगे इसकी कीमतों में भी तेजी आ सकती है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक महीने में प्याज के खुदरा भाव बढ़कर दोगुने होने की संभावना जताई है।

मंडियों में प्याज के भाव 500 रुपये क्विंटल तक बढ़े

इस माह प्याज की प्रमुख मंडियों में इसके थोक भाव में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस महीने प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की अहम मंडी लासलगांव में प्याज की मॉडल कीमत इस कीमत पर ज्यादातर बिक्री होती है 1,370 रुपये से बढ़कर 1,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। कर्नाटक की बेंगलुरु मंडी में स्थानीय प्याज के मॉडल भाव 1,200 रुपये से बढ़कर 1,700 रुपये क्विंटल, जबकि दिल्ली की आजादपुर में प्याज की मॉडल कीमत 1,450 रुपये से बढ़कर 1,850 रुपये प्रति क्विंटल हो चुकी है। भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढवे ने कहा कि बारिश के कारण भंडार गृहों में रखी प्याज अब खराब होने लगी है। इससे बीते कुछ दिनों में प्याज के भाव 300 से 400 रुपये क्विंटल बढ़े हैं। आजादपुर मंडी के प्याज कारोबारी पीएम शर्मा कहते हैं कि टमाटर समेत अन्य सब्जियों के दाम बढ़ने के बीच प्याज खराब होने लगा है। ऐसे में प्याज के भाव चढ़ना भी स्वाभाविक है। हालांकि अभी टमाटर की तरह प्याज में बहुत ज्यादा तेजी नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: India’s commodity exports : गैर-बासमती चावल निर्यात बढ़ा, पाबंदी से आगे घटेगा!

आगे मंडियों में भी और महंगी हो सकती है प्याज

आगे मंडियों में इसके दाम और तेजी से बढ़ सकते हैं। गाढवे कहते हैं कि प्याज खराब हो रहा है ऐसे में कुछ दिन किसान इसे तेजी से निकालेंगे। यह प्याज निकलने के बाद बाजार में अच्छी गुणवत्ता की प्याज की कमी हो सकती है। इसके अलावा खरीफ सीजन वाली प्याज को बारिश से नुकसान हुआ है और इसकी आवक में 10 से 15 दिन की देरी हो सकती है। ऐसे में इस माह के आखिर से प्याज के दाम तेजी से बढ़ने लगेंगे और भाव 25 रुपये किलो पार कर सकते हैं। अभी ये भाव 15 से 18 रुपये किलो हैं।

प्याज के खुदरा भाव में अभी हल्की तेजी, आगे ज्यादा तेजी के आसार

उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक इस समय देश भर में प्याज की औसत खुदरा कीमत 27.77 रुपये किलो है, जबकि इस माह की पहली तारीख को यह कीमत 27.27 रुपये किलो थी। इस तरह इस माह प्याज की औसत खुदरा कीमत में महज 1.83 फीसदी इजाफा हुआ है। अभी प्याज के खुदरा भाव भले ही ज्यादा न बढे हों, लेकिन आगे इसकी कीमतों में भारी तेजी आ सकती है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने महीने भर में प्याज के खुदरा भाव दोगुने बढ़कर 60 से 70 रुपये किलो होने की संभावना व्यक्त की है। कारोबारी और किसानों के मुताबिक आने वाले दिनों में थोक भाव तेजी से बढ़ सकते हैं। इससे भी खुदरा बाजार में प्याज महंगी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Kharif sowing 2023: खरीफ फसलों की बोआई में सुधार

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement