facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान का चावल निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर, मिल रही सबसे ज्यादा कीमत

Advertisement

निर्यात से पाकिस्तान के घटते विदेशी मुद्रा भंडार में भी राहत मिली है। इससे पाकिस्तान को आयात के लिए धन जुटाने में मदद मिली है।

Last Updated- January 30, 2024 | 10:15 PM IST
Rice export
Representative Image

भारत में बंदिशों की वजह से पाकिस्तान का चावल निर्यात जून में समाप्त हो रहे वर्ष में ​रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद है। खरीदार ज्यादातर चावल पाकिस्तान से खरीद रहे हैं। इससे पाकिस्तान को चावल का 16 साल का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है।

विश्व में चावल के सबसे बड़े निर्यातक भारत ने बीते वर्ष अपने यहां से निर्यात पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान के रिकॉर्ड निर्यात किए जाने के कारण आपूर्ति में तंगी को कम करने में मदद मिली है। निर्यात से पाकिस्तान के घटते विदेशी मुद्रा भंडार में भी राहत मिली है। इससे पाकिस्तान को आयात के लिए धन जुटाने में मदद मिली है।

पाकिस्तान के चावल निर्यातकों की एसोसिएशन के चेयरमैन चेला राम केवलानी ने बताया, ‘हमें बीते कुछ महीनों के दौरान चावल की मजबूत मांग प्राप्त हुई है। इसका कारण यह है कि भारत ने निर्यात रोक दिया है।’

विश्व के चावल कारोबार में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले भारत ने बीते वर्ष अप्रत्याशित कदम उठाते हुए गैर बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा परमल चावल के निर्यात पर शुल्क लगा दिया था। केवलानी के अनुसार पाकिस्तान का निर्यात 2023-24 में बढ़कर 50 लाख टन पहुंच सकता है।

Advertisement
First Published - January 30, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement