facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Petrol-Diesel Price Today: महंगा हुआ कच्चा तेल, जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज के रेट

Advertisement

Petrol-Diesel Price Today: सरकार ने डीजल निर्यत पर लगने वाली स्पेशल ड्यूटी को 1.50 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया है।

Last Updated- March 02, 2024 | 11:18 AM IST
Petrol diesel price
Representative Image

Petrol-Diesel Price Today, 2 March: कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड में 1.01 डॉलर यानी करीब 1.23 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। इसके बाद कच्चे तेल का दाम 82.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसके अलावा, डब्ल्यूटीआई में भी 1.24 फीसदी बढ़कर 83.62 डॉलर प्रति डॉलर पर क्लोज हुआ।

वहीं, सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोलियम क्रूड पर विंडफॉल टैक्स (windfall tax) बढ़ा दिया है। डोमेस्टिक क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स अब 3,300 रुपये से बढ़ाकर 4,600 रुपये मैट्रिक टन कर दिया गया है।

इसके अलावा, सरकार ने डीजल निर्यत पर लगने वाली स्पेशल ड्यूटी को 1.50 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया है। साथ ही एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर कोई टैक्स नहीं लगाने का भी फैसला लिया गया है। यह नई दरें 1 मार्च से लागू हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: मार्च के पहले दिन OMCs ने दिया बड़ा झटका! महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें नए दाम

क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

तेल कंपनियां ने रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे ही पेट्रोल और डीजल के दाम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए है। आज यानी 2 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बदलाव देखने को नहीं मिला।

देखें इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली

पेट्रोल 96.72
डीजल 89.62

मुंबई

पेट्रोल 106.31 रुपये
डीजल 94.24 रुपये

कोलकाता

पेट्रोल 106.03 रुपये
डीजल 92.76 रुपये

चेन्नई

पेट्रोल 102.63 रुपये
डीजल 94.24 रुपये

लखनऊ

पेट्रोल 96.62 रुपये
डीजल 89.81 रुपये

नोएडा

पेट्रोल 96.76 रुपये
डीजल 89.93 रुपये

गुरुग्राम

पेट्रोल 97.01 रुपये
डीजल 89.88 रुपये

यह भी पढ़ें: सरकार की सख्ती भी नहीं दिला पाई गेहूं की महंगाई से राहत

घर बैठे SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

ग्राहक अपने शहर में पेट्रोल और डीजल दाम को चेक करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट के अलावा SMS के जरिए भी रेट जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो फ्यूल प्राइस जानने के लिए आप RSP के साथ अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS सेंड कर सकते हैं। ऐसा करने पर आप अपने फोन पर ही पेट्रोल और डीजल दाम जान सकेंगे।

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement