facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Petrol-Diesel Price Today: 17 अक्टूबर के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें महानगरों में क्या है कीमत

Advertisement

Petrol-Diesel Price Today: हर रोज की तरह OMCs ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें घोषित की हैं। आज भी फ्यूल प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Last Updated- October 17, 2024 | 9:42 AM IST
Petrol diesel price
Representative image

Petrol-Diesel Price Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनी (OMCs) ने 17 अक्टूबर 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। हर रोज की तरह OMCs ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें घोषित की हैं। आज भी फ्यूल प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए OMCs समय-समय पर दामों में बदलाव करती हैं, हालांकि लंबे समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। फिर भी, आने वाले समय में तेल कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को कुछ राहत दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। आप अपने शहर के ताजा ईंधन रेट्स को आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।

महानगरों में क्या हैत पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 100.85 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

इन शहरों किस भाव पर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल

बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 102.86 रुपये और डीजल की कीमत 88.94 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 94.66 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 रुपये और डीजल 87.85 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, पटना में पेट्रोल 105.42 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर है।

कब बदले थे फ्यूल प्राइस?

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया था। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इसके बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हर रोज सुबह अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स अपडेट करती हैं। अगर कीमतों में बदलाव होता है, तो उसे तुरंत वेबसाइट पर डाला जाता है। हालांकि, पिछले कई हफ्तों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement