facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फरवरी में पेट्रोल की बिक्री 18 फीसदी बढ़ी, डीजल की मांग में 25 फीसदी का उछाल

Advertisement

फरवरी के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की बिक्री लगभग 18 फीसदी बढ़कर 12.2 लाख टन हो गई; वहीं डीजल की बिक्री 1-15 फरवरी के दौरान सालाना आधार पर करीब 25 फीसदी बढ़कर 33.3 लाख टन हो गई

Last Updated- February 16, 2023 | 4:26 PM IST
Petrol diesel price

देश में ईंधन की मांग में फरवरी में सबसे तेज उछाल आया। गुरुवार को आए उद्योग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने पड़ी जोरदार ठंड के चलते इस महीने पेट्रोल और डीजल की खपत दो अंक में बढ़ी।

आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की बिक्री लगभग 18 फीसदी बढ़कर 12.2 लाख टन हो गई। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 10.4 लाख टन था। यह आंकड़ा 2021 में फरवरी के पहले पखवाड़े के मुकाबले 18.3 फीसदी अधिक है।

समीक्षाधीन अवधि में मासिक आधार पर पेट्रोल की मांग में 13.6 फीसदी बढ़ोतरी हुई। इससे पहले जनवरी में मासिक आधार पर मांग 5.1 फीसदी घट गई थी। ठंड के मौसम में वाहनों की आवाजाही घटने के चलते यह कमी आई थी।

देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल की बिक्री 1-15 फरवरी के दौरान सालाना आधार पर करीब 25 फीसदी बढ़कर 33.3 लाख टन हो गई। उद्योग सूत्रों ने कहा कि डीजल की मांग बढ़ी है, क्योंकि ट्रक सड़कों पर लौट आए हैं और कृषि क्षेत्र में तेजी आई है।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement