facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोलार के खानों से सोना निकालने के लिए बोलियां मंगाने की योजना

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 11:48 PM IST
Gold

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारत कर्नाटक के औपनिवेशिक युग की खानों के एक समूह में 5.0 करोड़ टन संसाधित अयस्क से सोना निकालने के लिए बोलियां आमंत्रित करने की योजना बना रहा है। बेंगलूरु से लगभग 65 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित कोलार क्षेत्र देश की सबसे पुरानी सोने की खानों में से एक है।

20 साल पहले बंद हुई कोलार खदानों में लगभग 2.1 अरब डॉलर का सोना जमा था और भारत अब नई तकनीक का लाभ उठाने का इच्छुक है जो अतीत में संसाधित किए गए अयस्क के बचे हुए हिस्से से भी सोना निकाल सकती है। अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि सोने के अलावा, सरकार का लक्ष्य प्रसंस्कृत अयस्क या पैलेडियम निकालना भी है।
अधिकारी ने कहा, ‘हम यह देख रहे हैं कि प्रसंस्कृत अयस्क में फंसे इन सोने के भंडार का मुद्रीकरण कैसे किया जाए।’ उन्होंने कहा कि सरकार अगले चार से छह महीनों में बोलियां आमंत्रित कर सकती है।

अधिकारी ने कहा, ‘हमारी एकमात्र बाधा यह है कि केवल विदेशी कंपनियों के पास प्रसंस्कृत अयस्क से सोना निकालने की तकनीक और अनुभव है, लेकिन विदेशी कंपनियां हमेशा स्थानीय कंपनियों के साथ गठजोड़ कर सकती हैं या एक कंसोर्टियम भी बना सकती हैं।’ हालांकि, केंद्रीय खान मंत्रालय ने इस बाबत रॉयटर्स की भेजी गई मेल का कोई जवाब नहीं दिया है।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement