facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pulses Price: दालों की महंगाई पर लगाम कसने के लिए एक्टिव हुई केंद्र सरकार, मंडियों का दौरा करेंगी टीमें

Advertisement

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में दालों के खुदरा भाव 35 रुपये किलो तक ज्यादा हैं।

Last Updated- May 02, 2024 | 10:11 PM IST
Import of pulses is increasing, import of pigeon pea has increased more than double

केंद्र सरकार दालों की महंगाई से राहत दिलाने के लिए सक्रिय हो गई है। सरकार ने दालों के स्टॉक पर सख्त निगरानी रखने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने अपने अधिकारियों को मंडियों में दलहन के स्टॉक की जानकारी लेने और जांच करने भेजा है। जिससे पता चल सके कि कहीं जमाखोरी के कारण दालों के दाम तो नहीं बढ़ रहे हैं।

महाराष्ट्र की मंडियों में दलहन स्टॉक की जांच करने पहुंची टीम

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग ने पिछले सप्ताह दलहनों के स्टॉक की स्थिति व भाव समेत अन्य आकलन के लिए अधिकारियों की दो टीमों को महाराष्ट्र भेजने का निर्णय लिया था। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक इस निर्णय के बाद पहली टीम लातूर और सोलापुर पहुंच चुकी हैं और ये टीम शुक्रवार तक मंडियों का दौरा कर दाल व दलहनों के स्टॉक व दाम के बारे में पता करेगी।

दूसरी टीम शुक्रवार को मुंबई जाने वाली है। ये दोनों टीमें महाराष्ट्र के अंदर विभिन्न मंडियों में दालों और दलहनों के भाव के साथ ही बिग चेन रिटेलर, डीलर्स, आयातक, मिलर्स, स्टॉकिस्ट व कारोबारियों द्वारा घोषित दलहनों के स्टॉक के सत्यापन हेतु राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी हासिल करेंगी। केंद्र सरकार राज्य सरकारों को पहले ही कह चुकी है कि वे कारोबारियों को हर सप्ताह दलहन व दालों के स्टॉक की घोषणा करने के निर्देश दें।

साल भर में दालों के खुदरा भाव 30 फीसदी तक बढ़े

देश में इस साल खासकर अरहर व उड़द दाल के भाव में काफी तेजी देखी जा रही है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की तुलना में दालों के खुदरा भाव 35 रुपये किलो तक ज्यादा हैं।

साल भर में अरहर दाल की औसत खुदरा कीमत करीब 35 रुपये बढ़कर 152 रुपये, उड़द दाल की 15 रुपये बढ़कर 124 रुपये, मूंग दाल की 9 रुपये बढ़कर 117 रुपये और चना दाल की 10 रुपये बढ़कर 84 रुपये किलो हो गई है। मसूर दाल के औसत खुदरा भाव पिछले साल के बराबर ही है।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 6:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement