facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pulses summer crop: समर सीजन में दलहन बोआई ज्यादा, मूंग उत्पादन में हो सकता है 10 फीसदी का इजाफा

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 4:32 PM IST
Import of pulses is increasing, import of pigeon pea has increased more than double

दाल की महंगाई से उपभोक्ताओं और सरकार को राहत मिल सकती है क्योंकि समर सीजन में दलहन की बोआई ज्यादा हुई है। इससे आगे दालों की कीमतों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। समर सीजन में दलहन में सबसे बड़ी फसल मूंग है। ज्यादा बोआई होने से इसका उत्पादन बढ़ने की संभावना है।

समर सीजन में दलहन रकबा 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ा

केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 के समर सीजन में 17.57 लाख हेक्टेयर में दलहन की बोआई हुई है, जबकि पिछले साल इस सीजन में 16.23 लाख हेक्टेयर में दलहन की बोआई हुई थी। इस तरह पिछले समर सीजन की तुलना में इस समर सीजन में दलहन की बोआई में 8.28 फीसदी इजाफा हुआ है। समर सीजन की सबसे बडी दलहन फसल मूंग का रकबा 14.27 लाख हेक्टेअर दर्ज किया गया। पिछले साल यह आंकड़ा 12.84 लाख हेक्टेयर था। पिछले साल साल से इस साल इसके रकबा में 11 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है।

रबी सीजन में 6.76 लाख हेक्टेअर में मूंग की बोआई हुई थी, जो पिछले रबी सीजन की बोआई 5.13 लाख टन से अधिक थी। समर सीजन की दूसरी प्रमुख दलहन फसल उड़द 3.08 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। पिछले साल के मुकाबले इसकी बोआई में एक फीसदी कमी आई है। रबी सीजन में उड़द की बोआई 7.78 लाख हेक्टेअर में हुई थी, जो पिछले रबी सीजन से करीब 5 फीसदी कम थी।

Also read: कृ​​षि सब्सिडी पर विचार करे WTO: वित्त मंत्री

मूंग उत्पादन 10 फीसदी बढ़ने का अनुमान

जिंस विशेषज्ञों के मुताबिक बोआई बढ़ने से समर सीजन में दलहन पैदावार ज्यादा होने का अनुमान है।

जिंस विशेषज्ञ इंद्रजीत पॉल ने बताया कि समर सीजन की सबसे बड़ी फसल मूंग का उत्पादन 10 फीसदी बढ़कर 9.50 लाख टन हो सकता है। अगले 15 दिनों में समर सीजन वाली दलहन की नई आवक होने लगेगी। फिलहाल मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में मूंग की छिटपुट आवक होने लगी है।

उड़द का उत्पादन पिछले साल के 1.80 लाख टन से बढ़कर 1.85 लाख टन होने की संभावना है। हाल में बारिश से समर सीजन वाली दलहन फसलों को थोड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन बोआई को देखते हुए कुल उत्पादन पर ज्यादा असर पडने की संभावना नहीं है और पिछले समर सीजन की तुलना में ज्यादा होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement