facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rabi Crops MSP: सरकार ने रबी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया, गेहूं-मसूर के MSP में सबसे ज्यादा इजाफा

Advertisement

रबी सीजन की सबसे बड़ी फसल गेहूं के एमएसपी को 7 फीसदी बढ़ाकर 2,275 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। मसूर के एमएसपी में 425 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी।

Last Updated- October 18, 2023 | 3:51 PM IST
Crops sown in 53,000 hectares ruined by recent floods in Haridwar

Rabi Crops MSP Increased: केंद्र सरकार ने विपणन वर्ष 2024-25 के लिए रबी फसलों (Rabi crops) के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Rabi Crops MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। रबी सीजन की सबसे बड़ी फसल गेहूं के एमएसपी में 7 फीसदी इजाफा किया गया है। इतना ही इजाफा मसूर के एमएसपी में हुआ। तिलहन फसलों के एमएसपी में 2.5 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है।

रबी सीजन की प्रमुख दलहन फसल चने के एमएसपी में 2 फीसदी इजाफा हुआ है। देश में जल्द ही रबी फसलों की बोआई शुरू होने वाली है। ऐसे में एमएसपी में बढ़ोतरी की घोषणा से इन फसलों की बोआई को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

रबी फसलों के एमएसपी में 7 फीसदी तक बढ़ोतरी

गेहूं का एमएसपी 150 रुपये बढ़ाकर 2,275 रुपये किया गया है। इसके एमएमपी में सबसे ज्यादा 7 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। जौ का एमएसपी 1,735 रुपये से बढ़कर 1,850 रुपये हो गया है। रबी सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सरसों का एमएसपी 5,450 रुपये से बढ़ाकर 5,650 रुपये किया गया है। इस तरह सरसों के एमएसपी में 3.5 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है।

कुसुम का एमएसपी बढ़कर 5,800 रुपये प्रति क्विंटल रुपये

कुसुम का एमएसपी 5,650 रुपये से बढ़कर 5,800 रुपये प्रति क्विंटल रुपये हो गया है। चना रबी सीजन की सबसे बड़ी दलहन फसल है। इसका एमएसपी 5,335 रुपये से बढ़ाकर 5,440 रुपये क्विंटल किया गया है। मसूर के एमएसपी में 425 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ मसूर का एमएसपी अब 6,000 रुपये से बढ़कर 6,425 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

फसल        2023-24                2024-25

-गेहूं              2,125                       2,275
-जौ               1,735                       1,850
-चना            5,335                      5,440
-मसूर           6,000                     6,425
-सरसों         5,450                      5,650
-कुसुम         5,650                      5,800

दोनों विपणन वर्ष के एमएसपी के आंकड़े रुपये प्रति क्विंटल में है।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement