facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI के हस्तक्षेप से रुपये में सुधार, डॉलर के मुकाबले 88.68 पर स्थिर होकर हुआ बंद

Advertisement

सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद स्थानीय मुद्रा 88.68 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुई जबकि पिछली बार यह 88.69 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी

Last Updated- October 13, 2025 | 9:46 PM IST
rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप के चलते सोमवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबर गया। डीलरों ने बताया कि इस सप्ताह एक भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अमेरिका दौरे की खबरों ने रुपये को कुछ भावनात्मक सहारा दिया। सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद स्थानीय मुद्रा 88.68 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुई जबकि पिछली बार यह 88.69 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने बताया, अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता की कुछ खबरें आई थीं और आरबीआई पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से रुपये को 88.80 प्रति डॉलर से नीचे जाने से रोक रहा है। उन्होंने कहा, अगर यह स्तर टूटता है तो रुपया 89 प्रति डॉलर या उससे भी ऊपर जा सकता है। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता पर ध्यान के मद्देनजर रुपये ने 88.58 प्रति डॉलर और 88.80 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार किया।

सीआर फॉरेक्स के प्रबंध निदेशक अमित पबरी ने कहा, फेडरल दरों में कटौती की संभावना और भारत के व्यापार मोर्चों से सकारात्मक संकेतों के कारण रुपये के लिए कई अनुकूल बातें हो रही हैं। फिर भी भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर संकट बरकरार है और इसमें अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। जब तक कोई कामयाबी नहीं मिलती, रुपये पर बीच-बीच में दबाव आ सकता है, जिससे इसकी बढ़त सीमित हो सकती है।

चालू वित्त वर्ष में स्थानीय मुद्रा में 3.63 फीसदी की गिरावट आई है जबकि कैलेंडर वर्ष में इसमें 3.47 फीसदी की नरमी दर्ज की गई है।

बाजार की धारणा अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों में हो रहे बदलावों को लेकर संवेदनशील बनी हुई है और इससे जुड़ी कोई भी खबर मुद्रा में अस्थिरता पैदा कर सकती है। बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि रुपये की हालिया कमजोरी, सुरक्षित निवेश की मांग से समर्थित मजबूत डॉलर के बाहरी दबावों और केंद्रीय बैंक द्वारा प्रबंधित घरेलू वजहों को दर्शाती है।

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement