facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दूसरे अग्रिम अनुमान में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, गेहूं का उत्पादन 12 करोड़ टन के पार

Advertisement

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस बार देश में कई फसलों में रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है

Last Updated- March 10, 2026 | 8:48 PM IST
Global Wheat Stocks

केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों (खरीफ और रबी) के उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस बार देश में कई फसलों में रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है। कृषि फसलों के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान हेतु राज्यों से प्राप्त फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ सत्यापित किया गया है। इसके अलावा उपज अनुमान फसल कटाई प्रयोगों (सीसीई), पिछले प्रवृत्तियों और अन्य सहयोगी कारकों पर आधारित हैं। दूसरे अग्रिम अनुमान में केवल खरीफ एवं रबी मौसम शामिल होते हैं, जायद मौसम को तीसरे अग्रिम अनुमान में शामिल किया जाएगा।

2025-26 में कितना होगा खाद्यान्न उत्पादन?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2025-26 के दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1741.44 लाख टन और रबी खाद्यान्न उत्पादन 1745.13 लाख टन रहने का अनुमान है। पिछले वर्ष खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1694.60 लाख टन और रबी खाद्यान्न उत्पादन 1691.66 लाख टन था। इस तरह इस बार पिछले साल की तुलना में खरीफ खाद्यान्न उत्पादन में 46 लाख टन (2.8%) और रबी खाद्यान्न उत्पादन में 53 लाख टन (3.2%) इजाफा हुआ है।

Also Read: रेस्टोरेंट्स के लिए बड़ी चिंता! एलपीजी की आपूर्ति बंद हुई तो 5 लाख रेस्टोरेंट्स हो सकते हैं बंद

चावल और गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार

खरीफ सीजन में चावल का रिकॉर्ड 1239.28 लाख टन उत्पादन होने का अनुमान है जो 2024-25 के 1227.72 लाख टन की तुलना में, 11.56 लाख टन ज्यादा है। रबी चावल का उत्पादन 167.20 लाख टन अनुमानित है। गेहूं का भी उत्पादन रिकॉर्ड 1202.10 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 1179.45 लाख टन उत्पादन की तुलना में 22.65 लाख टन अधिक है। मोटे अनाजों के उत्पादन में भी इजाफा हुआ है। श्री अन्न (खरीफ) का उत्पादन 123.43 लाख टन और श्री अन्न (रबी) का उत्पादन 30.98 लाख टन अनुमानित है। खरीफ मक्का का उत्पादन रिकॉर्ड 302.47 लाख टन और रबी मक्का का उत्पादन रिकॉर्ड 159.03 लाख टन होने का अनुमान है। पोषक/मोटे अनाजों में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। पोषक/मोटे अनाज (खरीफ) का उत्पादन 425.89 लाख टन और पोषक/मोटे अनाज (रबी) का उत्पादन 213.41 लाख टन होने का अनुमान है।

चना, मूंगफली का उत्पादन भी बढ़ा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अरहर एवं चने का उत्पादन क्रमश: 34.55 लाख टन एवं 117.92 लाख टन होने का अनुमान है। मसूर का उत्पादन 17.33 लाख टन अनुमानित है। खरीफ एवं रबी मूंगफली का उत्पादन क्रमश: 112.94 लाख टन एवं 7.97 लाख टन अनुमानित है। खरीफ मूंगफली का उत्पादन पिछले वर्ष के 104.12 लाख टन उत्पादन की तुलना में 8.82 लाख टन अधिक है। सोयाबीन का उत्पादन 127.20 लाख टन एवं रेपसीड और सरसों का उत्पादन 133.31 लाख टन होने का अनुमान है। कपास का उत्पादन 290.91 लाख गांठे (प्रत्येक गांठ 170 किलोग्राम) और गन्ने का उत्पादन 5001.97 लाख टन होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 8:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement