facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्याज की कीमतों को स्थिर करने के लिये चालू वर्ष में रिकार्ड खरीदारी : सरकार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:58 PM IST
Onion

सरकार ने बुधवार को बताया कि प्याज की कीमतों को स्थिर करने के उद्देश्य से चालू वर्ष में मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के बफर स्टॉक के लिये 2.51 लाख मीट्रिक टन की रिकार्ड खरीदारी की गयी। उसने बताया कि खुदरा उपभोक्ताओं को प्याज उपलब्ध कराने के लिये सरकारी/सहकारी खुदरा एजेंसियों को रियायती दर पर प्याज की पेशकश की गई है।

लोकसभा में राम्या हरिदास के प्रश्न के लिखित उत्तर में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी । प्याज की कीमतों को स्थिर रखने के कदमों के बारे में उन्होंने बताया कि बाजार निपटान के अलावा खुदरा उपभोक्ताओं को प्याज उपलब्ध कराने के लिये राज्य और सरकारी/सहकारी खुदरा एजेंसियों को आठ रूपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज की पेशकश की गई है।

गोयल ने बताया कि 30 नवंबर 2022 तक बफर स्टॉक से कुल 1.53 लाख मीट्रिक टन प्याज जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतों को स्थिर करने के लिये सरकार ने चालू वर्ष 2022-23 में मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के बफर स्टॉक के लिये 2.51 लाख मीट्रिक टन की रिकार्ड खरीदारी की है ।

कीमतों में नरमी लाने के लिये प्रमुख खपत केंद्रों को स्टॉक का लक्षित निपटान सितंबर 2022 से आरंभ है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि खाद्य तेलों की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिये सरकार ने कच्चे पॉम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी के तेल पर मूल शुल्क को 2.5 प्रतिशत कम करके शून्य कर दिया और इन तेलों पर उपकर को पांच प्रतिशत कर दिया ।

उन्होंने बताया कि सरकार ने रिफाइंड पॉम तेल के मुक्त आयात को 31 दिसंबर 2022 तक की अवधि के लिये बढ़ा दिया है । मंत्री ने बताया कि सरकार ने वैश्विक खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट के बीच आपूर्ति श्रृंखला को निर्बाध बनाने के लिये दो नवंबर से खाद्य तेल कंपिनयों की खुदरा एवं थोक विक्रेताओं को स्टॉक सीमा आदेश से छूट प्रदान की है।

गोयल ने कहा कि चावल एवं गेहूं, दाल (तूर, उड़द, मूंग, चना, मसूद) , खाद्य तेल (सरसों, वनस्पति, सोया, सूरजमुखी, पॉम तेल) तथा सब्जियां (आलू, टमाटर और प्याज) की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतों में हाल के महीने में कोई तेज और लगातार वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता खाद्य कीमत स्फीति (सीएफपीआई) सितंबर 2022 के 8.60 प्रतिशत से घटकर अक्तूबर में 7.01 प्रतिशत रह गई ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा आवश्यक खाद्य वस्तुओं की घरेलू उपलब्धता को बढ़ाने और इनकी कीमतों को स्थिर करने के लिये समय समय पर विभिन्न उपाए किये जाते हैं । इनमें कीमतों में नरमी लाने के लिये बफर स्टॉक से जारी करना, स्टॉक की सीमाएं लगाना, जमाखोरी रोकने के लिये संस्थाओं द्वारा घोषित स्टॉक की निगरानी करने के साथ आयात शुल्क को संगत बनाना, वस्तुओं के निर्यात प्रतिबंध एवं आयात कोटा में परिवर्तन जैसे कदम शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 7, 2022 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement