facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लाल सागर संकट: बढ़ी ढुलाई बढ़ने से महंगा हुआ सूरजमुखी तेल का आयात

Advertisement

दुनिया का सबसे बड़ा सूरजमुखी तेल खरीदार भारत आमतौर पर अपना अधिकांश आयात लाल सागर के माध्यम से काला सागर क्षेत्र से करता है।

Last Updated- January 23, 2024 | 10:31 PM IST
Cargo

लाल सागर में हमले से भारत में सूरजमुखी तेल का आयात प्रभावित हो सकता है। कारोबारियों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि भारत के सूरजमुखी तेल के आयात में आने वाले महीनों में गिरावट आ सकती है क्योंकि माल ढुलाई दरों में बढ़ोतरी के कारण इसकी कीमतों में तेजी आ रही है। इससे खरीदार छूट पर उपलब्ध प्रतिद्वंद्वी वनस्पति तेलों की ओर रुख कर रहे हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा सूरजमुखी तेल खरीदार भारत आमतौर पर अपना अधिकांश आयात लाल सागर के माध्यम से काला सागर क्षेत्र से करता है।

हालांकि हाल के हूती हमलों ने शिपिंग कंपनियों को अफ्रीका के आसपास होकर यूरोप और एशिया के बीच व्यापार को फिर से करने के लिए मजबूर कर दिया है। जिससे समय और लागत बढ़ गई है।

खाद्य तेल ब्रोकरेज कंपनी सनविन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप बाजोरिया ने कहा कि बढ़ी हुई माल ढुलाई दरों ने लगभग एक साल में पहली बार भारत में सूरजमुखी तेल की लागत को सोया तेल से ऊपर उठा दिया है। सूरजमुखी तेल सोया तेल से सस्ता था। इसलिए पिछले कुछ महीनों में सोया तेल की तुलना में मूल्य लाभ के कारण सूरजमुखी तेल का आयात मजबूत हुआ। अब भाड़ा बढ़ने से सूरजमुखी तेल के लिए यह लाभ की स्थिति नहीं रही।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement