facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीएम सरसों को मंजूरी देने में नियामकीय चूक

Advertisement

जीएईसी की मंजूरी में स्थापित नियामकीय मानकों के उल्लंघन का एक उदाहरण देते हुए संगठन ने कहा कि पैनल में कोई स्वास्थ्य विशेषज्ञ नहीं था, जिसने जीएम सरसों को पर्यावरण संबंधी मंजूरी दी है।

Last Updated- January 06, 2023 | 10:57 PM IST
Mustard seeds

जीएम मुक्त भारत से जुड़े संगठन ने आज आरोप लगाया कि जीएम सरसों (डीएमएच-11) को पर्यावरण संबंधी मंजूरी देने में जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रेजल समिति (जीईएसी) ने देश में स्थापित नियामकीय मानकों से कम से कम 15 बार समझौता किया है।
संगठन की कविता कुरुगंती ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए संवादताताओं से कहा, ‘यह मंजूरी भारत के सीमित जैव सुरक्षा नियमों की विफलता को दिखाती है। इसे नियामकीय व्यवस्था में गंभीर कमियों का पता चलता है। इसे मंजूरी देकर सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण की सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक विचारों को नियामकों व भारत सरकार ने गंभीर खतरे में डाल दिया है।’
रिपोर्ट ऐसे समय में जारी की गई है, जब उच्चतम न्यायालय कुछ दिन बाद मामले की सुनवाई करने जा रहा है। जीएईसी की मंजूरी में स्थापित नियामकीय मानकों के उल्लंघन का एक उदाहरण देते हुए संगठन ने कहा कि पैनल में कोई स्वास्थ्य विशेषज्ञ नहीं था, जिसने जीएम सरसों को पर्यावरण संबंधी मंजूरी दी है।
इसके बावजूद जीएम सरसों को स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होने की मंजूरी दे दी है। इसकी जगह जीईएसी में ऐसे लोग हैं, जो इसके डेवलपर रहे हैं और जीएम फसलों की वकालत करते रहे हैं। कविता ने कहा, ‘साफतौर पर यह खिलाड़ी के ही अंपायर भी होने का मामला है।’

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement