facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आम, काजू और संतरा किसानों को राहत: महाराष्ट्र में मौसम आधारित फसल बीमा योजना की डेडलाइन 15 दिसंबर तक बढ़ी

Advertisement

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय विठोबा भरणे ने जानकारी देते हुए कहा है कि बड़ी संख्या में किसान रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे

Last Updated- December 09, 2025 | 6:54 PM IST
Rural Economy boom

महाराष्ट्र में आम, काजू और संतरा उगाने वाले किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने मौसम आधारित फलों की फसल बीमा योजना में पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है। कई किसानों के समय पर रजिस्ट्रेशन न कर पाने के कारण यह कदम उठाया गया है।

डेडलाइन 15 दिसंबर तक बढ़ी

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय विठोबा भरणे ने जानकारी देते हुए कहा है कि बड़ी संख्या में किसान रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। इस वजह से राज्य सरकार ने केंद्र से समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। केंद्र सरकार ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए आम, काजू और संतरा किसानों के लिए डेडलाइन 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

Also Read: Rabi Crops Sowing: गेहूं, चना और सरसों की बंपर बुआई, मूंगफली के रकबे में भारी गिरावट

नहीं लगेगा विलंब शुल्क

यह बढ़ी हुई समयसीमा रबी 2025-26 सीजन के लिए ऋणी और गैर-ऋणी किसानों – दोनों पर लागू होगी। यह फैसला सभी नोटिफाइड जिलों में लागू रहेगा, जहां यह योजना संचालित की जा रही है। 15 दिसंबर तक किए गए पंजीकरण पर केंद्र सरकार की ओर से दिया जाने वाला प्रीमियम हिस्सा पहले की तरह लागू रहेगा। यानी देर से आवेदन करने पर किसानों को किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अनियमितताओं पर सरकार की सख्ती

सरकार ने निर्देश दिया है कि विस्तारित अवधि में किसी तरह की अनियमितता या लाभ के दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी ऑपरेशनल गाइडलाइन का पालन सख्ती से किया जाए। राज्य सरकार ने पंजीकरण केंद्रों और मीडिया माध्यमों को तुरंत किसानों तक यह जानकारी पहुंचाने को कहा है, ताकि अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ ले सकें।

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 6:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement