facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rice export : चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में गैर बासमती चावल का निर्यात 23% घटा, बासमती का बढ़ा

Advertisement

इस साल जुलाई में गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध के कारण गैर बासमती चावल के कुल निर्यात में कमी देखी जा रही है।

Last Updated- November 09, 2023 | 5:34 PM IST
Basmati Rice export
Representative Image

Rice export : कुछ गैर बासमती चावल के निर्यात पर अंकुश का असर अब गैर बासमती चावल के कुल निर्यात पर तेजी से दिखने लगा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान गैर बासमती चावल के निर्यात में 23 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इस अवधि में बासमती चावल के निर्यात में इजाफा हुआ है। देश से प्रमुख कमोडिटी के निर्यात में भी इस वित्त वर्ष कमी आ रही है।

गैर बासमती चावल का निर्यात घटकर 68.82 लाख टन

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 की अप्रैल-सितंबर अवधि में 68.82 लाख टन गैर बासमती चावल का निर्यात हुआ, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 89.54 लाख टन था। इस तरह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में गैर बासमती चावल के निर्यात में 23.14 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

Also read: काबू में चीनी की मिठास फिर भी दीपावली पर महंगी हुई मिठाई

गैर बासमती चावल का निर्यात घटने की वजह सरकार द्वारा इस साल जुलाई महीने में गैर बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना है। इस चावल की कुल गैर बासमती चावल में 25 फीसदी हिस्सेदारी है। इस चावल के निर्यात पर प्रतिबंध के करीब सवा दो महीने में कुल निर्यात 23 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। ऐसे में आगे इसके निर्यात में और गिरावट आ सकती है।

बासमती चावल का निर्यात बढ़ा

इस बीच, बासमती चावल के निर्यात में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वर्ष 2023-24 की अप्रैल-सितंबर में 23.08 लाख टन बासमती चावल का निर्यात हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि में निर्यात हुए 21.56 लाख टन बासमती चावल से 7 फीसदी अधिक है।

Also read: मोजाम्बिक से अरहर के आयात में हो रही देर, दाम बढ़े

प्रमुख कमोडिटी का निर्यात भी सुस्त

चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रमुख कमोडिटी के निर्यात में भी सुस्ती देखी जा रही है। वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 1,219 करोड़ डॉलर मूल्य की प्रमुख कमोडिटी का निर्यात हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि के 1,359 करोड़ डॉलर की तुलना में 11.44 फीसदी कम है।

मूल्य के लिहाज अनाजों के निर्यात में करीब 24 फीसदी, फूलों के निर्यात में 13 फीसदी और पशु उत्पादों के निर्यात में करीब आधा फीसदी गिरावट आई है। हालांकि प्रसंस्कृत फल-सब्जी के निर्यात में करीब 5 फीसदी और ताजे फल व सब्जी के निर्यात में करीब 14 फीसदी इजाफा हुआ है।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement