facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चावल उत्पादन होगा रिकॉर्ड 15 करोड़ टन, USDA ने बढ़ाया अनुमान

Advertisement

समय से पहले मॉनसून आने और उच्च एमएसपी के कारण बंपर पैदावार की उम्मीद

Last Updated- June 13, 2025 | 9:59 PM IST
Rice production will be a record 150 million tons, USDA raised estimates

अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) ने अपने हालिया आकलन में कहा कि आगामी फसल विपणन सत्र 2025-26 में भारत का चावल उत्पादन 15.10 करोड़ टन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर होने का अनुमान है। विभाग ने इसका कारण समय से पहले मॉनसून के आने और किसानों के लिए सरकार का उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य को बताया है। इससे पहले मई में अपने आकलन में यूएसडीए ने 2025-26 तक चावल उत्पादन 14.80 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया था। इससे भारत चीन के 14.60 करोड़ टन चावल उत्पादन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश बन जाएगा। अब जून के आकलन से पता चलता है कि 2025-26 में उत्पादन और भी अधिक हो सकता है।

भारत सरकार द्वारा कुछ सप्ताह पहले जारी तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार साल 2024-25 (जुलाई से जून) में देश में चावल उत्पादन 14.90 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया गया था। हालिया आकलन से यह भी पता चलता है कि भारत द्वारा साल 2025-26 में विश्व बाजारों में रिकॉर्ड 250 लाख टन चावल निर्यात करने की उम्मीद है, जो मई में अनुमानित 240 लाख टन से अधिक है। यूएसडीए प्रमुख कृषि वस्तुओं की विश्व आपूर्ति पर मासिक अनुमान जारी करता है। भारत में चावल उत्पादन का वर्तमान अनुमान जून के आकलन पर आधारित है।

यूएसडीए ने साल 2024-25 में भारत का गेहूं उत्पादन सरकार के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुरूप बढ़ाकर 11.75 करोड़ टन कर दिया है। उल्लेखनीय है कि साल 2025-26 में चावल उत्पादन को मुख्य रूप से इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की जल्दी शुरुआत और इसके ‘सामान्य से अधिक’ पूर्वानुमान से बल मिला है।

मौसम विभाग ने पिछले महीने जारी साल 2025 मॉनसून सीजन के लिए अपने दूसरे पूर्वानुमान में कहा कि बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) की 106 फीसदी रहने की उम्मीद है, जबकि अप्रैल में मौसम विभाग ने एलपीए के 105 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। साल 1971-2020 की अवधि के लिए पूरे देश में मौसम की बारिश का एलपीए 87 सेंटीमीटर है।

इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने कहा कि इस वर्ष पूर्वोत्तर और बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के लगभग सभी क्षेत्रों में मॉनसून सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान के अनुसार इस साल केवल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में ही ‘सामान्य से कम’ बारिश हो सकती है। कुछ सप्ताह पहले केंद्र ने साल 2025-26 सीजन के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में मामूली 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जो 5 वर्षों में सबसे कम है। यह बढ़ोतरी मामूली इसलिए भी थी क्योंकि सरकारी भंडार चावल से भरे हुए हैं।

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement