facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिकवाली और आयातकों की मांग से रुपया डॉलर के मुकाबले 91.96 पर, एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा बनी

Advertisement

बाजार के भागीदारों ने कहा कि निर्यातक सतर्क हैं क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत रुकी हुई है जिससे डॉलर की आमद कम हो रही है

Last Updated- January 23, 2026 | 10:53 PM IST
Indian Rupee
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है। लगातार विदेशी निकासी और आयातकों की डॉलर मांग की वजह से आज रुपया 91.96 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर आ गया। डॉलर के मुकाबले 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा रही। गुरुवार को यह 91.62 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश निकालने और आयातकों की डॉलर मांग के कारण रुपया जल्द ही डॉलर के मुकाबले 93 के स्तर को पार कर सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रुपये की गिरावट को थामने के लिए वायदा और हाजिर दोनों में दखल दे रहा है लेकिन काफी कम मात्रा में।’

बाजार के भागीदारों ने कहा कि निर्यातक सतर्क हैं क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत रुकी हुई है जिससे डॉलर की आमद कम हो रही है। साथ ही विदेशी निवेशक शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। बढ़ते चालू खाता घाटे से भी रुपये पर दबाव पड़ रहा है।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ अभिषेक गोयनका ने कहा, ‘डॉलर में विशेष मजबूती नहीं है मगर रुपये के खराब प्रदर्शन से पता चलता है कि आरबीआई संयमित तरीके से मुद्रा बाजार में सीमित दखल दे रहा है।’ डॉलर इंडेक्स 98.33 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 98.37 पर स्थिर रहा। यह छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है। दिसंबर 2025 तक रुपये में वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (आरईईआर) 95.20 रही जो नवंबर में 97.52 थी।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘रुपया और कमजोर होकर 93 प्रति डॉलर के स्तर की ओर बढ़ता दिख रहा है क्योंकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक डॉलर खरीदना जारी रखे हुए हैं। घबराए हुए आयातक भी बिना फॉरवर्ड निर्यात बिक्री के डॉलर खरीद रहे हैं क्योंकि निर्यातक रुपये में आगे और गिरावट की उम्मीद में डॉलर होल्ड कर रहे हैं।’ चालू वित्त वर्ष में रुपये में अभी तक डॉलर के मुकाबले 7.05 फीसदी की गिरावट आई है जबकि इस साल अभी तक इसमें 2.26 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement