facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI की डॉलर बिक्री से रुपया सीमित दायरे में, FPI निकासी और बाजार की मांग ने रोकी बड़ी गिरावट

Advertisement

आरबीआई के डॉलर हस्तक्षेप और विदेशी निवेशकों की निकासी के बीच रुपया सीमित दायरे में रहा, टाटा कैपिटल और एलजी आईपीओ का असर भी मामूली दिखा

Last Updated- October 06, 2025 | 9:46 PM IST
Dollor
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सोमवार को रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया और यह 78.81 प्रति डॉलर के अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के आसपास रहा। डीलरों ने बताया कि संभवतः भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप की वजह से रुपया सीमित दायरे में रहा। रुपया शुक्रवार के मुकाबले 88.78 प्रति डॉलर पर सपाट रहा।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की डॉलर की अच्छृखासी मांग रही जो भारत से लगातार निकासी कर रहे हैं। इससे आरबीआई रुपये को फिलहाल 88.80 के स्तर पर बनाए रखने को मजबूर हुआ क्योंकि फ्रांसीसी प्रधानमंत्री के पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद ही इस्तीफा देने के कारण यूरो में गिरावट आ गई जिससे डॉलर सूचकांक में तेजी आई।’

उन्होंने कहा, ‘यदि व्यापार टकराव दूर नहीं हुआ तो रुपया जल्द ही 89 के स्तर को छू सकता है क्योंकि एफपीआई भारतीय शेयरों को बेचना जारी रखे हुए हैं और नए ऊंचे स्तर पर पहुंचते बाजारों में पैसा निकाल रहे हैं।’ 

बाजार कारोबारियों का कहना है कि टाटा कैपिटल के आईपीओ से जुड़े अपेक्षित सब्सक्रिप्शन से डॉलर की आवक नहीं हुई या फिर आए तो संभवतः बाजार की मांग में ही खप गए। टाटा कैपिटल का आईपीओ सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला, जिसका लक्ष्य 15,511 करोड़ रुपये जुटाना है। मंगलवार से एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ खुल रहा है जिसके जरिए 11,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। 

डॉलर इंडेक्स 0.73 प्रतिशत बढ़कर 98.43 पर पहुंच गया। यह छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापता है। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘आयातकों के बीच डॉलर की मांग थी। दूसरी ओर, आरबीआई डॉलर बेच रहा था, इसलिए रुपया सीमित दायरे में रहा।’

चालू वित्त वर्ष में अब तक रुपये में 3.74 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि चालू कैलेंडर वर्ष में इसमें 3.58 प्रतिशत की गिरावट रही। अक्टूबर में स्थानीय मुद्रा अभी तक स्थिर रही है और उसके मूल्य में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement