facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपये में तेज गिरावट: डॉलर के मुकाबले 89.5 के पार, बॉन्ड यील्ड में उछाल

Advertisement

दिन में कारोबार के दौरान रुपया 89.54 प्रति डॉलर तक लुढ़क गया था मगर बाद में यह 89.49 पर बंद हुआ जो गुरुवार के बंद स्तर से 0.9 फीसदी नीचे है

Last Updated- November 21, 2025 | 10:48 PM IST
Rupee vs Dollar

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में देरी, ईरान से तेल खरीदने की वजह से कुछ भारतीय कंपनियों पर पाबंदी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कम होने जैसी कई वजहों से रुपये पर दबाव दिखा। डॉलर के मुकाबले रुपया कारोबार के दौरान आज 89.5 के स्तर को पार गया।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गिरावट थामने में नाकाम रहने से रुपया और कमजोर हुआ। रुपये में गिरावट के बाद बॉन्ड की कीमतों में भी गिरावट आई और बेंचमार्क 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड की यील्ड 4 आधार अंक बढ़कर 6.57 फीसदी रही, जो गुरुवार को 6.53 फीसदी रही थी।

दिन में कारोबार के दौरान रुपया 89.54 प्रति डॉलर तक लुढ़क गया था मगर बाद में यह 89.49 पर बंद हुआ जो गुरुवार के बंद स्तर से 0.9 फीसदी नीचे है। इस साल रुपये में यह दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है।

Also Read: HDFC AMC को बड़ा झटका: वरिष्ठ फंड मैनेजर रोशनी जैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

डीलरों ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने रुपया के 88.80 के स्तर को पार करने के बाद किनारे रहने का फैसला किया, जिससे स्टॉप लॉस शुरू हो गया और रुपया दिन के सबसे निचले स्तर पर लुढ़क गया।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ अभिषेक गोयनका ने कहा, ‘88.80 प्रति डॉलर के स्तर को बाजार के ज्यादातर भागीदारों ने स्टॉप लॉस का मार्क माना होगा।’

एशियाई मुद्राओं में रुपये का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। डॉलर इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़कर 100.17 पर पहुंच गया। इस साल रुपया अभी तक 4.33 फीसदी नरम हो चुका है।

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement