facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डॉलर के मुकाबले रुपया 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, वैश्विक अस्थिरता ने बढ़ाया मुद्रा पर दबाव

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक ने शायद डॉलर बेचकर दखल दिया, जिससे रुपये को 92 प्रति डॉलर के पार जाने से रोकने में मदद मिली

Last Updated- January 29, 2026 | 11:31 PM IST
Rupee vs Dollar
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आज 92 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर तक लुढ़क गया। डीलरों ने बताया कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता, विदेशी पूंजी की निकासी   और आयातकों की ओर से मांग बढ़ने के कारण रुपये पर दबाव बढ़ गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शायद डॉलर बेचकर दखल दिया, जिससे रुपये को 92 प्रति डॉलर के पार जाने से रोकने में मदद मिली।

रुपया पिछले बंद भाव 91.79 प्रति डॉलर के मुकाबले आज 91.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। चालू वित्त वर्ष के दौरान रुपये में अब तक 7.05 फीसदी की गिरावट आई है और इस प्रकार ए​शियाई मुद्राओं के बीच इसका प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। जनवरी में अब तक रुपया 2.26 फीसदी लुढ़क चुका है। 

डॉलर सूचकांक में तेजी के कारण अन्य एशियाई मुद्राएं भी कमजोर हुई हैं। डॉलर सूचकांक 96.16 के पिछले स्तर से बढ़कर 96.34 हो गया। रुपया आज 91.95 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 91.82 के उच्चस्तर पर पहुंच गया। मगर बाद में इसमें गिरावट आई और यह डॉलर के मुकाबले 92 के दिन के निचले स्तर तक लुढ़क गया। कारोबार के आ​खिर में रुपया 91.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 3 पैसे की मामूली बढ़त को दर्शाता है। बुधवार को रुपया 91.99 प्रति डॉलर पर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था। 

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement