facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपया गिरकर 4 माह से ज्यादा समय के निचले स्तर पर

Advertisement

डॉलर के मुकाबले रुपया 86.82 पर बंद हुआ, जो इस साल के 13 मार्च के बाद का निचला स्तर है

Last Updated- July 29, 2025 | 10:43 PM IST
Dollar Vs Rupee

मंगलवार को रुपया गिरकर 4 माह से ज्यादा समय के निचले स्तर पर पहुंच गया। माह के आखिर की भुगतान संबंधी बाध्यताएं पूरा करने के लिए आयातकों की मांग के कारण डॉलर में मजबूती आई और इसका असर रुपये पर पड़ा। डीलरों ने कहा कि सरकारी बैंकों द्वारा डॉलर की खरीद का भी बोझ रुपये पर पड़ा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के परिणामों को लेकर अनिश्चितता के कारण भी धारणा कमजोर पड़ी है और 1 अगस्त की अंतिम तिथि को देखते हुए निवेशकों ने सावधानी बरती।

डॉलर के मुकाबले रुपया 86.82 पर बंद हुआ, जो इस साल के 13 मार्च के बाद का निचला स्तर है, जब घरेलू मुद्रा 87 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर चली गई थी। सोमवार को रुपया 86.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

निजी क्षेत्र के एक डीलर ने कहा, ‘निर्यातकों की ओर से डॉलर की मांग थी। कुछ सरकारी बैंकों ने भी डॉलर खरीदे।’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर चल रही अनिश्चितता के कारण पिछले 2 सप्ताह से धारणा कमजोर है।’ इस महीने में अब तक रुपया 1.37 प्रतिशत कमजोर हुआ है, जबकि इस कैलेंडर वर्ष में अब तक डॉलर के मुकाबले रुपया 3.74 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

एक निजी बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने कहा, ‘विदेशी पोर्टफोलियो की निकासी के कारण रुपये पर दबाव पड़ा।  86.90 रुपये प्रति डॉलर पर थोड़ा प्रतिरोध दिखा, जब गिरावट थामने के लिए रिजर्व बैंक ने हस्तक्षेप किया।’

उधर रिजर्व बैंक को 3 दिन की वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी के लिए 46,058 करोड़ रुपये की बोली मिली है, अधिसूचित राशि  50,000 करोड़ रुपये थी। केंद्रीय बैंक ने 5.49 प्रतिशत कटऑफ रेट पर बोली की राशि स्वीकार कर ली। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘बोली की राशि उम्मीद के अनुरूप ही थी।’

Advertisement
First Published - July 29, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement