facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपया चमका, बॉन्ड यील्ड फिसली! डॉलर कमजोर, विदेशी निवेश और RBI की खरीदारी ने बढ़ाया भरोसा

Advertisement

दिन के दौरान रुपया मजबूत होकर 85.04 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। डॉलर सूचकांक में गिरावट और विदेशी आवक से इसे मजबूती मिली।

Last Updated- April 21, 2025 | 10:46 PM IST
Indian Rupee

सोमवार को लगातार पांचवें दिन डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आई है। डीलरों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने कारोबार समाप्त होने के पहले डॉलर की खरीदारी करके विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया, जिससे स्थिति बदली। वहीं दूसरी ओर सरकार के बॉन्ड की  यील्ड घटी है। ट्रेडर्स ने आकर्षक स्तर पर गिल्ट्स का स्टॉक जारी रखा है। सरकार के 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 5 आधार अंक गिरकर 6.32 पर बंद हुई। यह 9 नवंबर, 2021 के बाद का निचला स्तर है। 

एक प्राइमरी डीलरशिप में डीलर ने कहा, ‘हर कोई, जो जी-सेक में निवेश कर सकता है, ऐसा कर रहा है। क्योंकि यील्ड में आगे और गिरावट आने की संभावना है।’ इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘बेंचमार्क बॉन्ड पर यील्ड 6.30 प्रतिशत के आसपास रह सकती है। इस स्तर के बाद गिरावट की रफ्तार सुस्त रहेगी।’

दिन के दौरान रुपया मजबूत होकर 85.04 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। डॉलर सूचकांक में गिरावट और विदेशी आवक से इसे मजबूती मिली। बहरहाल सरकारी बैंकों ने रिजर्व बैंक की ओर से डॉलर की खरीदारी की, जिससे यह 85.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसके पहले रुपया 85.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। डॉलर सूचकांक 1.13 प्रतिशत गिरकर 98.10 पर आ गया, जो अप्रैल 2022 के बाद का निचला स्तर है। इससे 6 प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति का पता चलता है। 

एक सरकारी बैंक से जुड़े डीलर ने कहा, ‘हम आवक देख रहे हैं। साथ ही डॉलर कमजोर हुआ है, जो रुपये के लिए सकारात्मक है।’ उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हमने उम्मीद की थी, रिजर्व बैंक इन स्तरों पर हस्तक्षेप कर रहा है।’

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि चालू कैलेंडर वर्ष में अब तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 37 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वर्ष के दौरान डॉलर के कमजोर होने और विदेश से धन आने के कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ी हैं। एक प्राइवेट बैंक के डीलर ने कहा, ‘पुनर्मूल्यांकन एक वजह है। रिजर्व बैंक भी रुपया 85 से नीचे आने पर डॉलर खरीद रहा है। खरीदारी के लिए 85 रुपये प्रति डॉलर और 85.50 रुपये प्रति डॉलर बेहतर स्तर है।’ उधर बॉन्ड डीलरों ने कहा कि अमेरिकी यील्ड की अस्थिरता वाले वैश्विक परिदृश्य के बावजूद घरेलू ऋण बाजार घरेलू संकेतों पर नजर रखता नजर आ रहा है।

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement