facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee: शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये को मजबूती

Advertisement

रुपया चार पैसे चढ़कर 83.01 प्रति डॉलर पर बंद

Last Updated- February 16, 2024 | 10:03 PM IST
Rupee

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 83.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी ने घरेलू मुद्रा में तेज बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान उसने 83 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक कारोबार किया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.01 के भाव पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 83.05 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों में सकारात्मक धारणा के कारण रुपये में तेजी आई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा मार्च और मई, 2024 में नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद कम होने से अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार हुआ…।’’

उन्होंने कहा, “अमेरिकी डॉलर में सकारात्मक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी को लेकर चिंता भारतीय मुद्रा में तेज उछाल को रोक सकती हैं…।’’ इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला सूचकांक 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 104.36 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 253.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 10:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement