facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेल कीमतों में नरमी और डॉलर कमजोर होने से रुपया मजबूत, 95 से नीचे आया

Advertisement

रुपया फिलीपींस के पेसो, दक्षिण कोरियाई वॉन और इंडोनेशियाई रुपिया के बाद एशिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक रहा

Last Updated- June 12, 2026 | 11:33 PM IST
Rupee

प​श्चिम ए​शिया में युद्ध थमने की उम्मीद से तेल के दाम में नरमी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में आज अच्छी मजबूती आई। कारोबार के दौरान रुपया सुधरकर 95 प्रति डॉलर से नीचे 94.94 के स्तर तक आ गया था। हालांकि कारोबार की समा​प्ति पर यह 95.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया 95.76 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में विदेशी मुद्रा विनियम के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘गुरुवार को हुए नुकसान की भरपाई करते हुए रुपये आज संभल गया। बाजार के बेहतर होते माहौल, कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच कूटनीतिक सफलता की उम्मीदों से डॉलर के कमजोर होने का रुपये को फायदा मिला।’

डॉलर के मुकाबले रुपये में 0.68 फीसदी की तेजी आई। इससे रुपया फिलीपींस के पेसो, दक्षिण कोरियाई वॉन और इंडोनेशियाई रुपिया के बाद एशिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक रहा। आज की तेजी के बावजूद इस हफ्ते रुपये में डॉलर के मुकाबले 0.18 फीसदी की गिरावट रही।

सीआर फॉरेक्स के प्रबंध निदेशक अमित पबारी ने कहा, ‘रुपये के लिए रुझान सकारात्मक बना हुआ है। अगर विदेशी निवेश में सुधार जारी रहता है और बाहरी हालात मददगार रहते हैं तो रुपये के 94.80 से नीचे आने और 94.50 से 94.00 के दायरे की ओर बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।’

फरवरी के अंत में प​श्चिम ए​शिया में युद्ध शुरू होने के बाद से डॉलर के मुकाबले रुपये में 4.35 फीसदी की गिरावट आई है।

डीलरों ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से सरकारी बॉन्ड की यील्ड में भी नरमी देखी गई। 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड की यील्ड करीब 9 आधार अंक घटकर 6.89 फीसदी रही। गुरुवार को यह 6.92 फीसदी थी।

एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘भारतीय रिजर्व बैंक के कदमों और कच्चे तेल की कीमतों व अमेरिकी यील्ड में गिरावट की वजह से बॉन्ड बाजार में अभी काफी उम्मीदें हैं।’
10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 9 आधार अंक गिरकर 4.47 फीसदी रह गई।

Advertisement
First Published - June 12, 2026 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement