facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर आशावाद से रुपये में मजबूती, डॉलर के मुकाबले 88.57 पर बंद

Advertisement

डॉलर सूचकांक 99.55 पर लगभग स्थिर रहा जबकि पिछली बार यह 99.62 पर बंद हुआ था। यह छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है

Last Updated- November 11, 2025 | 10:12 PM IST
Indian Rupee

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में प्रगति को लेकर आशावाद तथा ताजा विदेशी निवेश की उम्मीद के चलते सोमवार को रुपया मजबूत हुआ। बाजार के प्रतिभागियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय मुद्रा 13 पैसे बढ़कर 88.57 प्रति डॉलर पर बंद हुई जबकि पिछली बार यह 88.70 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। इस बीच, सरकारी बैंकों और संस्थानों द्वारा लगातार डॉलर की बिकवाली ने मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव को सीमित करने में मदद की।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक एवं सीईओ अभिषेक गोयनका ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति और संभावित विदेशी निवेश को लेकर आशावाद के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को 13 पैसे की बढ़त के साथ 88.5675 पर बंद हुआ।

व्यापार मोर्चे पर सकारात्मक संकेतों से समग्र बाजार धारणा में सुधार हुआ और शेयरों में भी हल्की तेजी दर्ज की गई। उन्होंने कहा, सरकारी बैंकों और संस्थागत डॉलर विक्रेताओं ने निचले स्तरों पर समर्थन दिया, जिससे मुद्रा को स्थिर करने और तीव्र उतार-चढ़ाव को रोकने में मदद मिली।

हालांकि, स्थिर आयातक मांग और व्यापार वार्ता के नतीजों को लेकर अनिश्चितता ने आगे की बढ़त को सीमित कर दिया। बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि दोनों देशों के बीच बेहतर होते संवाद ने धारणा को बढ़ावा दिया है, लेकिन रुपये में निरंतर वृद्धि ठोस नीतिगत कदमों और मजबूत पूंजी निवेश पर निर्भर करेगी।

मेकलाई फाइनैंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष रितेश भंसाली ने कहा, मुख्य समर्थन 88.30-87.50 पर है जबकि प्रतिरोध 88.80 के आसपास बना हुआ है। 88.50 से नीचे की गिरावट इस जोड़ी को 88.30 की ओर खींच सकती है जबकि 88.80 से ऊपर की निरंतर चाल 89.00 के मनोवैज्ञानिक क्षेत्र की ओर मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

डॉलर सूचकांक 99.55 पर लगभग स्थिर रहा जबकि पिछली बार यह 99.62 पर बंद हुआ था। यह छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है।

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement