facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI के कदम से रुपया मजबूत, डॉलर के मुकाबले लगातार दूसरे दिन बढ़त

Advertisement

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 0.29 फीसदी सुधरकर 92.93 पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया 93.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था

Last Updated- April 17, 2026 | 10:24 PM IST
rupees

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तेल कंपनियों से हाजिर बाजार से डॉलर खरीदने से परहेज करने और इसके बजाय विशेष विंडो का लाभ उठाने को कहा है। इस खबर से रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 0.29 फीसदी सुधरकर 92.93 पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया 93.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ए​शियाई मुद्राओं में केवल कोरियाई वॉन, जापानी येन, सिंगापुर डॉलर और थाई बाट का प्रदर्शन रुपये से अच्छा रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘रुपया लगातार दूसरे सत्र में भी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा।’ परमार ने कहा, ‘कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर का कमजोर होना, बैंकों द्वारा सोने का आयात रोकने और तेल आयातकों की ओर से डॉलर की मांग में घटने से रुपये को मजबूती मिली।’

Also Read: Gold Imports: FY26 में सोने का आयात 24% बढ़कर 71.98 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर

बैंकों ने सोने का आयात रोक दिया था क्योंकि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय का आदेश गुरुवार तक जारी नहीं हुआ था। दरअसल विदेश व्यापार महानिदेशालय के आदेश के तहत बैंकों को सोने और चांदी के आयात की अनुमति मिलती है मगर नए वित्त वर्ष की शुरुआत में आदेश नहीं आया था। हालांकि महानिदेशालय ने आज दोपहर यह आदेश जारी कर दिया।

पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते मार्च में 4 फीसदी से ज्यादा नरमी के बाद इस महीने रुपया अभी तक 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए नियामक उपायों की घोषणा करने से रुपये को बल मिला है।

Also Read: Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर फिर 700 अरब डॉलर के पार

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के कार्यकारी निदेशक और ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘आरबीआई द्वारा तेल कंपनियों को डॉलर की मांग से बाहर रखने के लिए और कदम उठाने की घोषणा के बाद, रुपया फिर से मजबूत होकर 92.65 के स्तर पर पहुंच गया।’ उन्होंने कहा, ‘देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 3.8 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया।’

Advertisement
First Published - April 17, 2026 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement