facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: आरबीआई के हस्तक्षेप से रुपये को मिली मजबूत, लगाई 4 महीने की सबसे बड़ी छलांग

Advertisement

रुपया 0.7 फीसदी बढ़कर 88.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जबकि पिछली बार यह 88.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था

Last Updated- October 15, 2025 | 9:14 PM IST
rupees

Rupee vs Dollar: बुधवार को रुपये में 24 जून के बाद की सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़त दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक ने डॉलर की बिकवाली के जरिये भारी हस्तक्षेप किया, लिहाजा रुपये में बढ़त दर्ज की गई। कुछ ट्रेडरों ने रुपये के मुकाबले अपनी पोजीशन की बिकवाली की, जिससे स्थानीय मुद्रा को और बल मिला। डीलरों ने यह जानकारी दी।

रुपया 0.7 फीसदी बढ़कर 88.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जबकि पिछली बार यह 88.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा 88 प्रति डॉलर के स्तर को पार कर 87.95 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर को छू गई।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक एवं सीईओ अभिषेक गोयनका ने कहा, रुपये ने आज उल्लेखनीय वापसी की और रिकॉर्ड निचले स्तर से उछलकर 88.07 के आसपास बंद हुआ क्योंकि आरबीआई ने मुद्रा पर सटोरिया हमलों का मुकाबला करने के लिए निर्णायक कदम उठाए।

उन्होंने कहा, सत्र के आरंभ में केंद्रीय बैंक द्वारा सरकारी बैंकों के माध्यम से आक्रामक डॉलर बिक्री से शॉर्ट कवरिंग की लहर शुरू हो गई, जिससे पिछले कुछ दिनों से बनी मंदी की भावना तेजी से पलट गई।

बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की नरम रुख वाली टिप्पणियों से आगामी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ने के बाद अमेरिकी कमजोर डॉलर हुआ, जिससे रुपये में तेज सुधार हुआ। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर नए सिरे से आशावाद के साथ सकारात्मक वैश्विक धारणा ने भी मुद्रा को सहारा दिया।

डॉलर सूचकांक 0.57 फीसदी गिरकर 98.85 पर आ गया। यह छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है।

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 9:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement