facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: कच्चे तेल में गिरावट से रुपया लगातार दूसरे दिन मजबूत, डॉलर के मुकाबले 94.25 पर बंद

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए अस्थायी समझौता होने की उम्मीद बढ़ने से तेल के दाम में नरमी आई है

Last Updated- May 07, 2026 | 10:48 PM IST
Indian rupee

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से डॉलर के मुकाबले रुपया आज लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए अस्थायी समझौता होने की उम्मीद बढ़ने से तेल के दाम में नरमी आई है। इस खबर से मुद्रा बाजार में डॉलर की बिकवाली और शॉर्ट कवरिंग को बढ़ावा मिला जिससे रुपया मजबूत हुआ।

ब्रेंट क्रूड के 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से रुपया 0.39 फीसदी चढ़कर 94.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 94.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ब्रेंट क्रूड कारोबार के दौरान 95.66 डॉलर प्रति बैरल के निचले स्तर पर आ गया था। इस बीच 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड की यील्ड 1 आधार अंक बढ़कर 6.93 फीसदी पर बंद हुई।

मुद्रा बाजार के डीलरों ने बताया कि तेल की कीमतों में नरमी से रुपये की गिरावट पर दांव लगाने वालों के स्टॉप-लॉस ट्रिगर हो गए जबकि नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड (एनडीएफ) बाजार में डॉलर की बिकवाली से रुपये को और मजबूती मिली। पिछले दो सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपये 1 फीसदी से अधिक चढ़ा है।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और मुख्य कार्या​धिकारी अभिषेक गोयनका ने कहा, ‘अमेरिका और ईरान की वार्ता में संभावित सफलता की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट के कारण रुपये में अच्छी मजबूती देखी गई।’ उन्होंने कहा, ‘रुपये की शॉर्ट पोजीशन पर स्टॉप-लॉस और साथ ही नॉन-डिलीवरेबल फॉरवर्ड मार्केट में डॉलर की बिक्री ने रुपये को और मजबूती दी। तेल की कीमतों में आई व्यापक गिरावट ने एशियाई मुद्राओं को भी सहारा दिया।’

डॉलर के मुकाबले रुपया अच्छा प्रदर्शन करने वाली ए​शियाई मुद्रा रही। ए​शियाई मुद्राओं में केवल फिलीपींस की पेसो और मलेशियाई रिंगिट ने ही रुपये से ज्यादा बढ़त हासिल की। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद मार्च में डॉलर की तुलना में रुपये में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई थी। अप्रैल से अब तक यह 0.6 फीसदी मजबूत हुई है। हालांकि इस साल अभी तक रुपया 4.64 फीसदी कमजोर हुआ है।

नोमूरा की एक रिपोर्ट के अनुसार कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से भुगतान संतुलन घाटा बढ़ने की आशंका है। वित्त वर्ष 2027 में इसके 68 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रुपये को सहारा देने के लिए विदेशी मुद्रा जमा जुटाने की योजनाओं पर विचार कर रहा है। 

इस बीच आरबीआई को चार-दिवसीय वेरिएबल रेट रीपो (वीआरआर) नीलामी में कमजोर मांग प्राप्त हुई। बैंकों ने 75,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 10,795 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

Advertisement
First Published - May 7, 2026 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement