facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया

Advertisement

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे कमजोर होकर 84.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Last Updated- May 06, 2025 | 10:36 PM IST
rupees dollar

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे कमजोर होकर 84.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डीलरों ने कहा कि विदेशी बैंकों ने डॉलर के लिए बोली लगाई और एशियाई मुद्राएं गिरीं, जिसके कारण रुपये ने भी गोता खाया। दिन में तो रुपया गिरकर 84.64 प्रति डॉलर तक पहुंच गया था।

किंतु डॉलर सूचकांक में गिरावट के कारण रुपये में कमजोरी कम ही रही। सोमवार को रुपया 84.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस वित्त वर्ष में रुपया अभी तक 1.21 प्रतिशत चढ़ चुका है और कैलेंडर वर्ष में इसमें 1.39 प्रतिशत मजबूती आई है। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘विदेशी बैंक डॉलर खरीद रहे थे और चीनी मुद्रा युआन भी कमजोर थी। गिरावट ज्यादा नहीं आई क्योंकि फेडरल रिजर्व की बैठक के कारण डॉलर सूचकांक भी लुढ़क गया है।’मंगलवार को डॉलर सूचांक 0.1 प्रतिशत गिरकर 99.7 पर आ गया।

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement