facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए बीज, कीटनाशक संबंधित कानून होंगे सख्त- शिवराज

Advertisement

चौहान ने एक पखवाड़े तक चले 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के समाप्त होने पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कई किसानों ने बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता पर चिंता जताई है।

Last Updated- June 18, 2025 | 11:17 PM IST
CSIR Bio-Bitumen Technology
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि सरकार आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए उपाय तलाशेगी और किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए बीज और कीटनाशकों से संबंधित कानूनों को और सख्त करेगी।

चौहान ने एक पखवाड़े तक चले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के समाप्त होने पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कई किसानों ने बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता पर चिंता जताई है। इसके अलावा अभियान के दौरान किसानों ने जलवायु प्रतिरोधी बीजों की सीमित उपलब्धता, आवारा पशुओं का बढ़ता खतरा तथा सोयाबीन की घटती पैदावार जैसे मसलों पर भी चिंता जताई। उल्लेखनीय है कि 29 मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत 1,42,934 गांवों में 1.34 करोड़ किसानों से सीधे संपर्क किया गया।

सम्मेलन के इतर संवाददाताओं से कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा, ‘बीज अधिनियम में नए बदलावों से पता लगाने की क्षमता सुधरेगी, अप्रमाणित बीज भी विनियमन के दायरे में आएंगे, जुर्माना बढ़ेगा और यह किसानों के लिए काफी अनुकूल होगा।’ उन्होंने कहा कि यह संशोधन संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाएंगे।

वहीं, कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि  किसान विकास केंद्रों के वैज्ञानिक सप्ताह में तीन दिन किसानों के खेतों में अनिवार्य रूप से जाएंगे ताकि किसानों के साथ नियमित रूप से बातचीत जारी रहे। उन्होंने कहा, ‘मैं भी सप्ताह में दो दिन किसानों के खेतों में जाऊंगा। मंत्रालय के अधिकारियों को भी इसी तरह का निर्देश दिया गया है।’

चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार डिजिटल खेती मिशन के तहत किसानों को वास्तविक समय पर मौसम की जानकारी देने के लिए एक ऐप्लीकेशन भी शुरू करेगी। जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की समस्या पर मंत्री ने कहा कि किसानों ने फसल निगरानी और निवारक प्रणालियों के लिए एआई जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही सरकार जंगली जानवरों को नुकसान न पहुंचाने वाली बाड़ लगाने की योजना के तहत सहायता देगी।

 

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement