facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शिवराज सिंह चौहान ने पेश किया 4 जिलों का कृषि रोडमैप, खेती को मुनाफे का सौदा बनाने पर जोर

Advertisement

कृषि मंत्री ने मध्य प्रदेश के चार जिलों के लिए नया रोडमैप जारी किया है। इसका लक्ष्य फसल विविधीकरण और आधुनिक तकनीकों के जरिए किसानों की कमाई बढ़ाना है

Last Updated- April 12, 2026 | 10:35 PM IST
Shivraj Singh Chouhan
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान | फाइल फोटो

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के चार जिलों – सीहोर, रायसेन, विदिशा और देवास – के लिए व्यापक कृषि रोडमैप का आज अनावरण किया। इसका उद्देश्य खेती को अधिक लाभदायक बनाना, जल के कुशल उपयोग को बढ़ावा देना व उपलब्ध संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग के माध्यम से उत्पादन बढ़ाना है।

यह रोडमैप मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में तीन दिवसीय ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ के दूसरे दिन जारी किए गए। चौहान विदिशा जिले और इसके आस-पास के गांवों से आठ बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। इसी क्षेत्र से रायसेन भी सटा हुआ है। इस मेले का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते दिन किया था। इसके समापन सत्र में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कल भाग लेंगे। इस मेले में कृषि उपकरणों, बीज और इनपुट कंपनियों, किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया है। यह तीन दिनों में 20 से अधिक सत्रों में बांटा गया है, जिसमें भारतीय कृषि के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है।

चौहान ने रोडमैप का अनावरण करते हुए कहा कि हमारा ध्यान केवल उत्पादन बढ़ाने से हटकर ‘सही फसलें’ अपनाने और स्थानीय कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप टिकाऊ प्रथाओं को अपनाने पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने किसानों से गेहूं, धान और सोयाबीन जैसी पारंपरिक फसलों से आगे बढ़कर पशुपालन, बागवानी, मधुमक्खी पालन और जैविक खेती जैसी सहायक गतिविधियों को एकीकृत करने का आग्रह किया ताकि उनकी आय बढ़ाई जा सके।

जिला-विशिष्ट योजनाओं में कुशल जल उपयोग, फसल विविधीकरण, जलवायु-के अनुकूल अच्छी कृषि और बेहतर बाजार संपर्क पर जोर दिया गया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में भूजल की कमी चिंता का विषय है और यह रोडमैप जल संरक्षण और संसाधन अनुकूलन को प्राथमिकता देता है। मंत्री ने टमाटर, प्याज, लहसुन, शिमला मिर्च और अनार जैसे फलों के साथ-साथ ड्रैगन फ्रूट और एवोकाडो जैसे नए विकल्पों की उच्च-मूल्य वाली फसलों की क्षमता पर प्रकाश डाला।

Advertisement
First Published - April 12, 2026 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement