facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मिडिल ईस्ट संकट से कृषि निर्यात को झटका, कई राज्यों के किसानों की आय प्रभावित होने की आशंका

Advertisement

ग्लोबल ट्रेड ऐंड रिसर्च इनिशिएटिव नामक शोध संस्था की हालिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान के साथ लंबे समय तक चलने वाला युद्ध भारत के कृषि क्षेत्र को खासा नुकसान पहुंचा सकता है।

Last Updated- March 16, 2026 | 8:50 AM IST
Dhanuka Agritech Q2 Results

देश के कृषि क्षेत्र पर पश्चिम एशिया का संकट जारी रहने की स्थिति में प्रभाव पड़ सकता है। वित्त वर्ष 26 में भारत के कुल सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) में कृषि की हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत थी। देश के कुल खाद्य निर्यात का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया को होता है। हालांकि कृषि के प्रमुख इनपुट जैसे उवर्रक की आपूर्ति लंबे समय में मुश्किल हो सकती है।

ग्लोबल ट्रेड ऐंड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) नामक शोध संस्था की हालिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान के साथ लंबे समय तक चलने वाला युद्ध भारत के कृषि क्षेत्र को खासा नुकसान पहुंचा सकता है। कारण यह है कि पश्चिम एशिया को वर्ष 2025 में 11.8 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था और यह भारत के कुल कृषि निर्यात का पांचवां हिस्सा था।

इस संकट से प्रभावित होने वाली फसलों में अनाज में विशेष रूप से चावल, फल, सब्जियां, मसाले, मांस, डेरी और पेय पदार्थ शामिल हो सकते हैं। जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने बताया, ‘कई भारतीय कृषि उत्पाद खाड़ी बाजारों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। इसलिए व्यवधान जारी रहने पर कई भारतीय राज्यों के किसानों, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं और निर्यातकों पर सीधा असर पड़ सकता है।’

रिपोर्ट के अनुसार चावल का निर्यात सर्वाधिक प्रभावित होने की आशंका है। भारत का 2025 में पश्चिम एशिया को चावल निर्यात 4.43 अरब डॉलर था। यह वैश्विक चावल निर्यात का 36.7 प्रतिशत था। लिहाजा खाड़ी देशों का बाजार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के उत्पादकों के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण हो गया है।

भारत के जिन उत्पादों का 70 प्रतिशत निर्यात पश्चिम एशिया को होता है, वे ‘अत्यधिक जोखिम वाले उत्पाद’ हैं। इनमें भेड़ और बकरी का मांस (98.9 प्रतिशत), ताजा या ठंडा गोमांस (97.4 प्रतिशत), खोपरा या सूखा नारियल (83.9 प्रतिशत), बीयर (81 प्रतिशत), केले और प्लांटैन (79.6 प्रतिशत) और जायफल, जावित्री व इलायची (70.5 प्रतिशत)शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 16, 2026 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement