facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आम आदमी को झटका! 1 अगस्त को महंगे हुए LPG सिलेंडर और हवाई ईंधन, जानें नए रेट्स

Advertisement

LPG Price Hike: OMCs ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दामों में थोड़ी बढ़ोतरी की है, जिससे अब 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 6.5 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

Last Updated- August 01, 2024 | 8:45 AM IST
LPG Cylinder price
Representatve Image

LPG Price Hike: भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव करती हैं। आज 1 अगस्त की सुबह-सुबह, सरकारी ऑयल मार्केट कंपनियों ने ग्राहकों को झटका दिया है और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। 

पिछले महीने, 1 जुलाई को, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये की कटौती की थी, लेकिन अब 1 अगस्त से इसकी कीमत 6.50 रुपये बढ़ा दी गई है, जिससे दिल्ली में इसका नया रेट 1646 रुपये से बढ़कर 1652.50 रुपये हो गया है। इसके अतिरिक्त, OMCs ने हवाई ईंधन के दामों में भी वृद्धि की है, जिससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। हर महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से CNG और PNG की कीमतें भी प्रभावित होती हैं।

कितने महंगे हुए LPG सिलिंडर?

OMCs ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दामों में थोड़ी बढ़ोतरी की है, जिससे अब 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 6.5 रुपये अधिक चुकाने होंगे। अच्छी खबर यह है कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 अगस्त से देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें लागू हो चुकी हैं।

LPG सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि

महानगर पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये) वृद्धि (रुपये)
कोलकाता 1756.0 1764.5 8.5
मुंबई 1598.0 1605.0 7.0
चेन्नई 1809.5 1817.0 7.5
दिल्ली 1646.0 1652.5 6.5

घरेलू सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत स्थिर रखी है, जिससे दिल्ली में यह सिलेंडर अभी भी 803 रुपये की दर पर उपलब्ध रहेगा। कोलकाता में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये का मिलेगा।

इसके विपरीत, तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दामों में 3006.71 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि की है, जो आज से ही लागू हो जाएगी।

ऑयल कंपनियों ने सुबह-सुबह एयरलाइंस कंपनियों को भी झटका देते हुए हवाई ईंधन (ATF) के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे हवाई सफर महंगा हो सकता है।तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दामों में 3006.71 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि की है, जो कि आज से ही लागू हो जाएंगी।

ये रहे मेट्रो शहरों में ATF Price:

शहर ATF कीमत (रुपए)
दिल्ली 97,975.72
कोलकाता 1,00,520.88
मुंबई 91,650.34
चेन्नई 1,01,632.08

 

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement