facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चांदी फिर 92 हजार पार, सोना 78,850 रुपये प्रति दस ग्राम के करीब; जानिए अंतराष्ट्रीय बाजारों का क्या है हाल

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 398 रुपये की तेजी के साथ 78,942 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- January 21, 2025 | 11:57 AM IST
Gold
प्रतीकात्मक तस्वीर

Gold Silver Rate Today: इस सप्ताह के दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 78,850 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्ती और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं।

सोना के वायदा भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 398 रुपये की तेजी के साथ 78,942 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 321 रुपये की तेजी के साथ 78,865 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,942 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 78,797 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक और बढ़ी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 322 रुपये की तेजी के साथ 91,764 रुपये पर खुला।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 629 रुपये की तेजी के साथ 92,071रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,361 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,764 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सस्ता, चांदी महंगी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि चांदी के वायदा भाव बाद में तेजी के साथ कारोबार करने लगे। Comex पर सोना 2,739.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,748.70 डॉलर प्रति औंस था।  खबर लिखे जाने के समय यह 6.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,742.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.08 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.14 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 31.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 11:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement