facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price: 53 दिन में चांदी 50 फीसदी से ज्यादा टूटी, सोना 28 फीसदी गिरा

Advertisement

पश्चिम एशिया संकट से पैदा हुई अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को दोनों के भाव औंधे मुंह गिर गए

Last Updated- March 23, 2026 | 10:52 PM IST
Gold Silver Price

पश्चिम एशिया संकट से पैदा हुई अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को दोनों के भाव औंधे मुंह गिर गए। इस साल जनवरी में जिस तेजी से सोने-चांदी के भाव चढ़े थे, अब उसी तेजी से गिर रहे हैं। चांदी इस साल उच्चस्तर से महज 53 दिन के भीतर 50 फीसदी से ज्यादा गिर चुकी है।

एमसीएक्स पर चांदी ने इस साल 4,20,048 रुपये प्रति किलो का सर्वोच्च स्तर छुआ था और वह आज यह गिरकर 1,99,643 रुपये के निचले स्तर तक लुढ़क गई। इस तरह चांदी के भाव शिखर से करीब 53 फीसदी टूट चुके हैं। हालांकि खबर लिखे जाने के समय चांदी के भाव दिन के निचले स्तर से सुधरकर 4,976 रुपये की गिरावट के साथ 2,21,796 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

वैश्विक बाजार कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव लुढ़ककर दिन के निचले स्तर 61.21 डॉलर पर चले गए, जो 29 जनवरी को चांदी के उच्चतम भाव 121.79 डॉलर प्रति औंस की तुलना में आधे हैं।

इसी सोने के भाव में भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोना जनवरी में 1,80,779 रुपये रुपये के उच्चतम भाव से गिरकर आज दिन के 129,595 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया। जाहिर है सोने के भाव उच्चतम स्तर से करीब 28 फीसदी टूट चुके हैं। कॉमेक्स पर यह 5,586.20 डॉलर के उच्चतम स्तर से टूटकर आज 4,100 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक लुढ़क गया।

इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक जनवरी में बिना जीएसटी चांदी के हाजिर भाव ने 3,85,933 रुपये किलो और सोने ने 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था। आज ये भाव गिरकर क्रमश: 2,19,260 और 1,39,569 रुपये पर बंद हुए।

केडिया एडवाइजरी के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है। एमसीएक्स पर निकट अवधि में सोना गिरकर 1.15 लाख रुपये (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3450 से 3500 डॉलर) तक आ सकता है, जबकि चांदी करीब 1.75 लाख रुपये (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 डॉलर) तक फिसल सकती है।

Advertisement
First Published - March 23, 2026 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement