facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजरायल-ईरान संघर्ष से नई ऊंचाई पर पहुंची चांदी, भाव ₹1.11 लाख किलो के रिकॉर्ड पर

Advertisement

वैश्विक बाजार में भी चांदी 14 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। सोने की कीमतों में भी तेजी आई।

Last Updated- June 18, 2025 | 10:51 PM IST
Silver Outlook

इजरायल-ईरान संघर्ष की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आज घरेलू बाजार में चांदी के वायदा और हाजिर भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए। वैश्विक बाजार में भी चांदी 14 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। सोने की कीमतों में भी तेजी आई।

इंडियन बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक चांदी हाजिर बाजार में 1,09,550 रुपये प्रति किलो के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई और आ​खिर में 1,09,412 रुपये किलो के भाव पर बंद हुई। वहीं वायदा बाजार एमसीएक्स पर चांदी के जुलाई अनुबंध ने आज 1,09,748 रुपये किलो का सर्वोच्च स्तर छू लिया। वैश्विक बाजार कोमेक्स में चांदी आज 37.40 डॉलर प्रति औंस के भाव 14 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस व मुद्रा प्रमुख अनुज गुप्ता ने कहा कि इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश का ठिकाना तलाश रहे हैं।

दिल्ली बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वी के गोयल ने कहा कि वैश्विक तेजी के कारण दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी आज 1,11,000 रुपये किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। चांदी के साथ ही आज सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। आईबीजेए के मुताबिक आज देश में 24 कैरेट सोने के भाव 99,454 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement