facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में मामूली गिरावट, लगातार तीसरे महीने कम की गई विमान ईंधन की कीमत

Advertisement

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 21वें महीने रिकॉर्ड स्थिर बनी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

Last Updated- January 01, 2024 | 4:15 PM IST
LPG Cylinder price

विमान ईंधन (ATF) के दाम में सोमवार को चार प्रतिशत की कटौती की गई। वहीं खाना पकाने के 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में मामूली 1.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है।

यह लगातार तीसरा महीना है जब एटीएफ के दाम कम हुए हैं। हालांकि, रसोई गैस के रूप में घरों में उपयोग होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 903 रुपये पर बरकरार हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन की कीमत में 4,162.5 रुपये यानी 3.9 प्रतिशत की कटौती की गई है।

इस कटौती के बाद दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 1,01,993.17 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। यह लगातार तीसरा महीना है जब विमान ईंधन के दाम में कटौती की गई है। इससे पहले, नवंबर में ATF के दाम में लगभग छह प्रतिशत (6,854.25 रुपये प्रति किलोलीटर) की कटौती की गई थी। जबकि दिसंबर में इसमें 5,189.25 यानी 4.6 प्रतिशत की कमी की गई थी।

किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में एटीएफ का हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत बैठता है। ऐसे में विमान ईंधन के दाम कम होने से वित्तीय रूप से दबाव झेल रही विमानन कंपनियों को राहत मिलेगी। इसके साथ, तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक रूप से उपयोग होने वाले एलपीजी के दाम में 1.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की है। इस सिलेंडर का उपयोग होटल और रेस्तरां में होता है।

इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,755.50 रुपये होगी जबकि मुंबई में यह 1,708.50 रुपये प्रति सिलेंडर बैठेगी।

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) पिछले महीने की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस और एटीएफ की कीमतों में संशोधन करती हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 21वें महीने रिकॉर्ड स्थिर बनी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

खुदरा ईंधन विक्रेताओं को मानक अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों के 15 दिन के औसत (रोलिंग) के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करना होता है। हालांकि, छह अप्रैल, 2022 से ऐसा नहीं हुआ है।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement