facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sovereign Gold Bond: आज से शुरू हुआ सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का सब्सक्रिप्शन, ऑनलाइन पेमेंट पर मिलेगी छूट

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 1:25 PM IST
Gold bonds will not come now! Preparation to reduce financial burden अब नहीं आएंगे गोल्ड बॉन्ड! वित्तीय बोझ कम करने की तैयारी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने होली से पहले सोने में निवेश का मौका दिया है। आज यानी 6 मार्च से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की चौथी सीरीज शुरू हो रही है। इसमें 10 मार्च तक निवेश कर सकते हैं।
सरकार की तरफ से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का भाव 5,611 रुपए प्रति गाम तय किया गया है। हालांकि, ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए तक का डिस्कॉउंट मिल सकता है।

प्रति ग्राम का भाव 5,611 रुपए
आरबीआई की तरफ से जारी होने वाला सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी गोल्ड होता है। इसकी कीमत सोने के वजन यानी प्रति ग्राम होती है। सरकार ने इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,611 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स को आप डीमैट के रूप में परिवर्तित भी कर सकते हैं. पांच ग्राम सोने की कीमत जितनी होती है, उतनी ही बॉन्ड की कीमत होती है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स को सेबी द्वारा अधिकृत ब्रोकर के द्वारा ही खरीदा जा सकता है। बॉन्ड के इश्यू प्राइज पर हर साल 2.50 फीसदी का ब्याज मिलता है। जो कि हर छह महीने बाद खाते में पहुंचता है।

एक साल में कितना सोना खरीद सकते हैं?
एक वित्त वर्ष में कोई भी व्यक्ति सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में एक ग्राम और चार किलोग्राम की वैल्यू का बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं, यदि ट्रस्ट की बात करें तो अधिकतम सीमा 20 किलोग्राम है। इसका मैच्योरिटी पीरियड आठ साल का होता है। आप पांच साल के बाद पैसा बाहर निकाल सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को NSE पर ट्रेड कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement