facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोयाबीन की पेराई 43 फीसदी बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 2:57 PM IST
सोयाबीन

देश में सोयाबीन की पेराई (crushing) जोर पकड़ने लगी है। तेल वर्ष 2022-23 के शुरुआती 2 महीनों के दौरान पेराई में 42.85 फीसदी इजाफा हुआ है। चालू तेल वर्ष के दौरान कुल पेराई करीब 19 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। सोयाबीन उत्पादन में बढ़ोतरी की तुलना में इस साल पेराई   42 फीसदी बढ़ी

देश में सोयाबीन की पेराई (crushing) जोर पकड़ने लगी है। तेल वर्ष 2022-23 के शुरुआती 2 महीनों के दौरान पेराई में 42.85 फीसदी इजाफा हुआ है। चालू तेल वर्ष के दौरान कुल पेराई करीब 19 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। सोयाबीन उत्पादन में बढ़ोतरी की तुलना में इस साल पेराई काफी ज्यादा होने का अनुमान है क्योंकि पिछले साल का बकाया स्टॉक काफी होने से सोयाबीन की उपलब्धता अधिक है।

अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में 50 फीसदी बढ़ी पेराई

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तेल वर्ष 20220-23 के अक्टूबर महीने में 8 लाख टन और नवंबर महीने में 12 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है। अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में पेराई 50 फीसदी बढ़ी है। इन दो माह के दौरान 20 लाख टन पेराई हुई, जो पिछली समान अवधि में हुई 14 लाख टन पेराई से 42.85 फीसदी ज्यादा है।

चालू तेल वर्ष के दो महीने में 20 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई

सोयाबीन प्लांट, कारोबारी और किसानों के पास एक दिसंबर तक 111.70 लाख टन सोयाबीन का स्टॉक उपलब्ध है।सोपा के कार्यकारी निदेशक डी एन पाठक ने बताया कि दो महीने में 20 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है और वर्ष 2022-23 के दौरान 100 लाख टन सोयाबीन की पेराई होने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2021-22 के दौरान 84 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई थी।

कुल पेराई करीब 19 फीसदी बढ़ने का अनुमान

चालू तेल में पेराई करीब 19 फीसदी बढ़ने की मुख्य वजह पिछले तेल वर्ष के 25.15 लाख टन स्टॉक (कैरी ओवर स्टॉक) की उपलब्धता इस तेल वर्ष होना है। वर्ष 2021-22 में यह स्टॉक महज 1.83 लाख टन ही था। सोपा के मुताबिक वर्ष 2022-23 में 120.40 लाख टन सोयाबीन पैदा होने का अनुमान है, जो वर्ष 2021-22 में पैदा हुए 118.89 लाख टन सोयाबीन से अधिक है। पिछले साल के बकाया स्टॉक और आयात को मिलाकर चालू तेल में सोयाबीन की कुल उपलब्धता 147.55 लाख टन रहने का अनुमान है। पिछले तेल वर्ष में यह आंकडा 126.27 लाख टन था।

यह भी पढ़े: रूस-यूक्रेन युद्ध से बिगड़ा भारत का उर्वरक खपत संतुलन

ओरिगो कमोडिटीज में सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने बताया कि ओरिगो कमोडिटीज ने इस साल सोयाबीन उत्पादन 3.30 फीसदी बढ़कर 123.30 लाख टन होने का अनुमान लगाया है। उत्पादन में इतना कम बढ़ने के बावजूद पेराई काफी ज्यादा बढ़ने की वजह पिछले साल का स्टॉक ज्यादा होना है।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 2:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement