facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Soybean crushing: सोयाबीन की पेराई 52.63 फीसदी बढ़ी

सोयाबीन उत्पादन में बढ़ोतरी की तुलना में इस साल पेराई काफी ज्यादा होने का अनुमान है क्योंकि पिछले साल का बकाया स्टॉक काफी होने से सोयाबीन की उपलब्धता अधिक है।

Last Updated- February 09, 2023 | 3:51 PM IST
Soybean

देश में सोयाबीन की पेराई (Soybean crushing) जोर पकड़ रही है। चालू तेल वर्ष 2022-23 (सितंबर-अक्टूबर) के 4 महीनों के दौरान पेराई में 50 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है। चालू तेल वर्ष के दौरान कुल पेराई करीब 19 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

सोयाबीन उत्पादन में बढ़ोतरी की तुलना में इस साल पेराई काफी ज्यादा होने का अनुमान है क्योंकि पिछले साल का बकाया स्टॉक काफी होने से सोयाबीन की उपलब्धता अधिक है। सोयाबीन की उपलब्धता अधिक होने से इसकी आवक भी खूब हो रही है।

चालू तेल वर्ष के अक्टूबर-जनवरी में पेराई 52.63 फीसदी ज्यादा

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तेल वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-जनवरी अवधि में 43.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है, जबकि पिछले तेल वर्ष की समान अवधि में 28.50 लाख टन पेराई हुई थी। इस तरह पेराई में 52.63 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तेल वर्ष पेराई के लिए 134.55 लाख टन सोयाबीन की उपलब्धता रहने का अनुमान है, जो पिछले तेल वर्ष की उपलब्धता 113.27 लाख टन से करीब 19 फीसदी अधिक है।

सोयाबीन का उत्पादन करीब 1.50 लाख टन बढ़कर 120.40 लाख टन होने का अनुमान है। पिछले साल के बकाया स्टॉक और आयात को मिलाकर चालू तेल वर्ष में सोयाबीन की कुल उपलब्धता 147.55 लाख टन रहने का अनुमान है। इसमें 13 लाख टन बीज के लिए निकालने के बाद पेराई के लिए उपलब्धता 134.55 लाख टन बचेगी। पिछले तेल वर्ष में सोयाबीन की कुल उपलब्धता 126.27 लाख टन थी। इसमें से पेराई के लिए 113.27 लाख टन सोयाबीन था।

यह भी पढ़ें : Delhi Gold Rate: सोने में 335 रुपये की तेजी, चांदी 68 हजार के पार

सोयाबीन की आवक 27 फीसदी बढ़ी

पेराई जोर पकड़ने के साथ ही सोयाबीन की आवक भी तेजी से बढ़ रही है। चालू तेल वर्ष के पहले 4 महीने में 61 लाख टन सोयाबीन की आवक हो चुकी है। पिछले तेल वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 48 लाख टन था। जाहिर है चालू तेल वर्ष में जनवरी तक सोयाबीन की आवक में 27 फीसदी इजाफा हो चुका है। किसान, कारोबारी और सोयाबीन प्लांटों के पास अभी 87.33 लाख टन सोयाबीन का स्टॉक बचा हुआ है।

First Published - February 9, 2023 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट